Home
Mobile

JioPhone Next आएगा डिवाइस लॉक फीचर के साथ आता है, जानें कैसे काम करता है यह फीचर

दिवाली पर JioPhone Next स्मार्टफोन की सेल शुरू होने जा रही है जिसका इंतजार यूजर्स पिछले काफी समय से कर रहे हैं। कस्टमर्स 6499 रुपये के एडवांस फी का भुगतान कर सकते हैं या केवल 1,999 रुपये का भुगतान कर इस जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं और बाकी का भुगतान आसान मासिक किश्तों के साथ कर सकते हैं, जो 24 महीने कर प्लान के लिए प्रति माह 300 रुपये से शुरू होता है।

JioPhone Next आएगा डिवाइस लॉक फीचर के साथ आता है, जानें कैसे काम करता है यह फीचर

साथ ही यह स्मार्टफोन डिवाइस लॉक फीचर के साथ आने वाला है। तो आइए जानते है JioPhone Next डिवाइस लॉक फीचर के बारे में विस्तार से।

JioPhone Next फोन आएगा डिवाइस लॉक फीचर के साथ

अगर आप ईएमआई प्लान के साथ जियोफोन नेक्स्ट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ध्यान दें कि जियोफोन नेक्स्ट डिवाइस लॉक फीचर के साथ आने वाला है। डिवाइस लॉक फीचर को डिवाइस में बेक किया गया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि अगर कस्टमर्स पेमेंट करने में विफल रहता है तो कंपनी स्मार्टफोन को लॉक कर सकती है।

JioPhone Next पर दिए गए विवरण के अनुसार, व्यवस्थापक स्मार्टफोन में इंस्टॉल किए गए ऐप्स की लिस्ट देख सकता है। इसी तरह, वे इंस्टॉल किए गए ऐप्स, लोकेशन, परमिशन, माइक्रोफ़ोन परमिशन, और कैमरा परमिशन जैसे अस्पेक्ट को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

यानी कुल मिलाकर अगर आप EMI पर इस स्मार्टफोन को लेते हैं तो आपको किश्त चुकाने में थोड़ी सावधानी बर्तनी होगी।

Jio इस डिवाइस को पूरी तरह से कर सकता है कंट्रोल

जी हाँ, जियो अपने इस सबसे किफायती स्मार्टफोन को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकता है। यानी ईएमआई की किश्त चूक जाती है, तो कंपनी आपके फोन को लॉक कर देगा।

इस प्रकार यूजर्स के पास एक डिवाइस होगा जो काम नहीं करेगा, क्योंकि अधिकांश फीचर्स लॉक हो जाएंगे। लेकिन अगर यूजर्स पेमेंट कर देंगे, तो उनका स्मार्टफोन अनलॉक कर दिया जाएगा और इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। कुल मिलाकर रिलायंस जियो का यह JioPhone Next Smartphone कई शानदार फीचर्स के साथ और साथ ही कम कीमत के साथ आता है, जो कम आय के लोगों के लिए एक बेहतरीन फोन होने वाला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
JioPhone Next Comes With Device Lock Feature: What Is Device Lock Feature On JioPhone Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X