लॉन्च से पहले JioPhone Next के स्पेसिफिकेशन को लेकर आया नया अपडेट, यहाँ जानें पूरी खबर
JioPhone Next (जियोफोन नेक्स्ट) को इस साल जून में रिलायंस जियो की 44वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान भारत में पेश किया गया था। उस समय, कंपनी ने कहा था कि डिवाइस 10 सितंबर को सभी कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा, लेकिन इसमें देरी हुई और कहा गया कि डिवाइस दिवाली के लिए सही समय पर उपलब्ध होगा। आखिरकार, ऐसे दावे हैं कि JioPhone Next अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

JioPhone Next स्पॉट हुआ Google Play कंसोल लिस्टिंग में, सामने आए स्पेसिफिकेशन
रिलायंस जियो पहले ही जियोफोन नेक्स्ट की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कर चुका है, उसने फीचर्स पर कोई प्रकाश नहीं डाला है। अब, Google Play कंसोल पर स्मार्टफोन की एक लिस्ट ने इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी हैं।
JioPhone Next के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
एक टिपस्टर के माध्यम से Google Play कंसोल लिस्टिंग के अनुसार, JioPhone Next अननोन साइज के HD डिस्प्ले के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल होगा। जबकि डिवाइस 2GB RAM के साथ एक स्नैपड्रैगन 215 के साथ आ सकता है। यह डिवाइस Android 11 Go वर्जन पर काम करेगा जिसकी जानकारी जियो ने खुद दी थी।
साथ ही कहा जा रहा है कि इसमें बैक साइड में 13MP का कैमरा सेंसर और 8MP का सेल्फी कैमरा सेंसर भी मिलने वाला है। और माना जाता है कि रिलायंस जियो का स्मार्टफोन 16GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस और एंट्री-लेवल वैरिएंट के लिए 2GB RAM और हाई-एंड वैरिएंट के लिए 3GB RAM और 32GB स्टोरेज स्पेस के साथ आ सकता है। जियो फोन नेक्स्ट में 2500mAh की बैटरी के साथ आएगा।
यह स्मार्टफोन जियो और गूगल ने मिलकर बनाया है इस कारण इसमें गूगल के कई शानदार फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
क्या होगी JioPhone Next की प्राइस
मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, JioPhone Next को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जैसा कि ऊपर बताया गया है। माना जा रहा है कि इस डिवाइस की कीमत 5,000 रुपये से 7,000 रुपये के बीच हो सकती है, जो इसे अन्य बजट स्मार्टफोन्स से टक्कर देगा जो अभी बाजार में उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications







