Home
Mobile

JioPhone Next की कीमत आयी सामने, इस दिन से खरीद पाएंगे सबसे सस्ता स्मार्टफोन

अगले महीने रिलायंस जियो का सबसे किफायती JioPhone Next को रिलीज करने जा रही है। जून में, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुलासा किया था कि JioPhone नेक्स्ट "बेहद अनुकूलित एंड्रॉइड वर्जन" पर चलेगा और इसमें कई फीचर देखने को मिलेंगे। और अब इसकी कीमत भी सामने आ गयी है।

JioPhone Next की कीमत आयी सामने, इस दिन से खरीद पाएंगे सबसे सस्ता स्मार्टफोन

सेल से पहले JioPhone Next की कीमत हुई लीक

रिलायंस जियो के अगले JioPhone नेक्स्ट की कीमत रिलीज से पहले सामने आ गयी है। बता दें कि योगेश नाम के एक टिपस्टर के अनुसार, जिन्होंने ट्वीट करते हुए कीमत का खुलासा किया है। उनके अनुसार JioPhone Next की अनुमानित कीमत 3,499 रुपये हो सकती है। JioPhone नेक्स्ट भारत और दुनिया भर में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने जा रहा है।

कब है JioPhone Next भारत में पहली सेल

वहीं अगर JioPhone नेक्स्ट के भारत में लॉन्च होने की बात करें, तो यह भारत में अगले महीने 10 सितंबर को यानि गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा, जैसा कि अंबानी ने जून में रिलायंस की AGM के दौरान पुष्टि की थी।

टिपस्टर के अनुसार स्मार्टफोन 5.5-इंच का एचडी डिस्प्ले, 4G VoLTE डुअल-सिम, 2GB और 3GB RAM ऑप्शन के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा और कहा जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर पर काम करेगा। साथ ही यह हैंडसेट जो एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर चलेगा। हालांकि जब यह फोन उपलब्ध होगा तभी इसके बारे में और जानकारियां सामने आएगी।

जबकि अगर स्टोरेज की बात करें, तो जियोफोन नेक्स्ट में कस्टमर्स को 16GB और 32GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

गूगल और रिलायंस जियो के इस सबसे किफायती स्मार्टफोन में यूजर्स को सिंगल 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। जबकि इस फोन में 2500mAh की बैटरी मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of Reliance Jio's next JioPhone Next has been revealed before the release.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X