Home
Mobile

दीपावली के मौके पर 4 नवंबर को लॉन्च हो सकता है JioPhone Next स्मार्टफोन

JioPhone Next (जियोफोन नेक्स्ट) दिग्गज कंपनी रिलायंस का एक बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन है। फोन सितंबर में लॉन्च होने वाला था। हालाँकि, चिपसेट की कमी JioPhone नेक्स्ट के लॉन्च में देरी का कारण थी। अब, रिलायंस ने पुष्टि की है कि किफायती 4G स्मार्टफोन भारत में दिवाली त्योहार यानी 4 नवंबर के आसपास आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया जा सकता हैं।

दीपावली के मौके पर 4 नवंबर को लॉन्च हो सकता है JioPhone Next स्मार्टफोन

JioPhone Next 4 नवंबर को भारत में दिवाली फेस्टिवल के दौरान होगा लॉन्च

इससे पहले आपको बता दें कि फोन को हाल ही में Google Play कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया था, आधिकारिक घोषणा से पहले इसके कई फीचर्स का खुलासा भी हुआ है। स्पेसिफिकेशन्स के अलावा, अपकमिंग JioPhone Next की कीमत पहले ऑनलाइन बताई गई थी। चलिए जानते है इस फोन के बारे में कुछ बातें विस्तार से।

JioPhone Next के कुछ खास स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

बहूप्रतीक्षित JioPhone Next JioPhone नेक्स्ट में 5.5-इंच डिस्प्ले HD + 1440 x 720-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन, 320 DPI स्क्रीन डेंससिटी और 18: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल होगा। जबकि डिवाइस 2GB RAM के साथ एक स्नैपड्रैगन 215 के साथ आ सकता है। यह डिवाइस Android 11 Go वर्जन पर काम करेगा जिसकी जानकारी जियो ने खुद दी थी।

साथ ही कहा जा रहा है कि इसमें बैक साइड में 13MP का कैमरा सेंसर और 8MP का सेल्फी कैमरा सेंसर भी मिलने वाला है। और माना जाता है कि रिलायंस जियो का स्मार्टफोन 16GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस और एंट्री-लेवल वैरिएंट के लिए 2GB RAM और हाई-एंड वैरिएंट के लिए 3GB RAM और 32GB स्टोरेज स्पेस के साथ आ सकता है। जियो फोन नेक्स्ट में 2500mAh की बैटरी के साथ आएगा।

यह स्मार्टफोन जियो और गूगल ने मिलकर बनाया है इस कारण इसमें गूगल के कई शानदार फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

क्या होगी JioPhone Next की प्राइस

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JioPhone Next को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जैसा कि ऊपर बताया गया है। माना जा रहा है कि इस डिवाइस की कीमत 5,000 रुपये से 7,000 रुपये के बीच हो सकती है, जो इसे अन्य बजट स्मार्टफोन्स से टक्कर देगा जो अभी बाजार में उपलब्ध हैं।

इन प्रकार अब सभी को इंतजार रहेगा कि क्या रिलायंस जियो अपने सबसे किफायती स्मार्टफोन को 4 नवंबर को दीपावली के मौके पर लॉन्च करता है या फिर यूजर्स को और इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
JioPhone Next To Launch on 4 November on Diwali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X