भारत में नए JioPhone की एंट्री, चला सकेंगे WhatsApp व Youtube, दाम भी कम
JioPhone Prima 4G Price: अपने भारतीय यूजर्स के लिए Jio ने एक और नया स्मार्ट फीचर फोन लॉन्च किया है। जिसे जियोफोन प्राइमा 4जी नाम दिया गया है। जियो का यह लेटेस्ट फोन एक 4G फीचर फोन है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि, इसमें यूजर WhatsApp और YouTube भी चला सकेंगे। अपने इस फोन को कंपनी ने 1800mAh की बैटरी से लैस किया है। तो चलिए आपको इस नए जियोफोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
JioPhone Prima 4G की कीमत
JioPhone Prima 4G की कीमत कंपनी ने 2,599 रुपये तय किया है। जिसे ब्लू और येलो दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसे Jiomart ईकॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जहां से आप इसकी खरीदरी कर सकते हैं।

JioPhone Prima 4G के स्पेसिफिकेशन
JioPhone Prima 4G में यूजर्स को 2.4 Inch का डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रेजोल्यूशन 320×240 पिक्सल है। इसके साथ ही इसमें TFT डिस्प्ले मिल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो JioPhone Prima 4G फोन में ARM Cortex A53 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जिसमें 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिल रहा है। इसके साथ ही इस फोन को 512MB रैम के साथ पेश किया गया है। इसके डिजाइन की बात करें तो इसके रियर पैनल पर दो सर्कल तैयार किए हैं, जिसमें Jio Logo दिखाई दे रहा है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 1800mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही साथ इसमें 0.3MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आपको बता दें, रिलायंस जियो इससे पहले अपने कई फीचर फोन्स लॉन्च कर चुकी हैं।
JioPhone Prima 4G के फीचर्स
जियो के इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और एफएम रेडियो का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन सिंगल सिम कार्ड स्लॉट और ब्लूटुथ वर्जन 5.0 के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें गूगल मैप्स, फेसबुक, वॉट्सऐप और यूट्यूब जैसे 1200 ऐप्स को सपोर्ट मिल रहा है। फोन में यूजर को JioTV, Jio Cinema, JioSaavn, JioNews जैसे कई दूसरे एप्स प्री-इन्स्टॉल्ड मिलेंगे।
23 भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट
JioPhone Prima 4G में कस्टमर को 23 भाषाओं का सपोर्ट मिल रहा है। जियो के इस नए फोन में 4G कनेक्शन का सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








