3,333 रु से 6,599 रु के बीच लॉन्च हुए ये 5 नए 4G स्मार्टफोन
लोकल स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जीवी मोबाइल्स ने एक बार फिर भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। यह सभी 4जी स्मार्टफोन हैं। कंपनी के यह नए 5 स्मार्टफोन 3,333 रुपए से लेकर 6,599 रुपए तक के बीच में हैं।

स्मार्टफोन की नई रेंज पेश करते हुए जीवी मोबाइल्स के सीईओ पंकज आनंद ने कहा कि, 'अपने ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन की नई रेंज पेश करते हुए हम बेहद खुश हैं। जीवी में सबसे अधिक फोकस सही कीमत में बेस्ट टेक्नोलॉजी को लोगों तक पहुँचाने पर होता है। हमारी रिसर्च टीम ने यह कर दिखाने के लिए काफी मेहनत की है। जीवी मोबाइल्स देश की उन चुनिन्दा कंपनियों में से है जो कम कीमत में इतने अधिक और बेहतर स्मार्टफोन उपलब्ध कराती है।'
ये हैं स्मार्टफोन
नया स्मार्टफोन एनर्जी ई3 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ओएस पर काम करता है। इस फोन में 4जीबी रोम और 512 एमबी रैम दी गई है। फोन में क्वाड कोर 1.3GHz प्रोसेसर है और इसकी स्क्रीन 4 इंच की है।
यह स्मार्टफोन 5एमपी के प्राइमरी कैमरा और 2एमपी के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इस हैंडसेट में 1800mAh बैटरी है और यह आपको ब्लैक गोल्ड और ब्लू कलर में मिलेगा। इस फोन की कीमत 3,333 रुपए रखी गई है।
Energy E12
इस स्मार्टफोन में 4 इंच की डिस्प्ले है और यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 8जीबी रोम है और इसकी रैम 1जीबी की है। फोन में क्वाड कोर 1.3GHz प्रोसेसर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन 5एमपी के प्राइमरी कैमरा और 2एमपी के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इस हैंडसेट में 2300mAh बैटरी है और यह आपको ब्लैक और वाइट कलर में मिलेगा। इस फोन की कीमत 3,699 रुपए रखी गई है।
Prime 300
Prime 300 स्मार्टफोन में 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 8जीबी की है और इसकी रैम 1जीबी की है। फोन में क्वाड कोर 1.3GHz प्रोसेसर है। फोन की स्क्रीन 5 इंच की है, जो कि 2.5डी ग्लास के साथ आती है।
यह स्मार्टफोन 8एमपी के प्राइमरी कैमरा और 5एमपी के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इस हैंडसेट में 2500mAh बैटरी है और यह आपको ग्रे ब्लैक और गोल्ड ब्लैक कलर में मिलेगा। इस फोन की कीमत4,999 रुपए रखी गई है।
Prime 390
जीवी मोबाइल्स के स्मार्टफोन Prime 390 स्मार्टफोन में 4G VoLTE सपोर्ट है और यह एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी की है और इसकी रैम 1जीबी की है। फोन में क्वाड कोर 1.3GHz प्रोसेसर है। फोन की स्क्रीन 5 इंच की है, जो कि 2.5डी ग्लास के साथ आती है।
यह स्मार्टफोन 8एमपी के प्राइमरी कैमरा और 5एमपी के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इस हैंडसेट में 2400mAh बैटरी है और इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। यह आपको ग्रे ब्लैक और गोल्ड ब्लैक कलर में मिलेगा। इस फोन की कीमत 5,799 रुपए रखी गई है।
Grand 3000
यह स्मार्टफोन 4G VoLTE सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 5.5 इंच की डिस्प्ले है और इसके साथ 2.5डी ग्लास दिया गया है। फोन में 1.3GHz प्रोसेसर है।
यह स्मार्टफोन 13एमपी के प्राइमरी कैमरा और 5एमपी के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इस हैंडसेट में 3000mAh बैटरी है और इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। यह आपको ग्रे ब्लैक और गोल्ड ब्लैक कलर में मिलेगा। इस फोन की कीमत 6,599 रुपए रखी गई है।
111 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी
जीवी मोबाइल्स अपने ग्राहकों को 111 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी देते हैं। इसके तहत कंपनी 111 दिनों के भीतर हार्डवेयर डिफेक्ट पर हैंडसेट रिप्लेसमेंट ऑफर करती है। इसमें एक बार की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








