Home
Mobile

मात्र 4,899 रु में जोश जेबी 325

By Super
मात्र 4,899 रु में जोश जेबी 325
जोश ने एक बार फिर अपना कम बजट वाला बढियां फोन लांच किया है। इसके पिछले हेंडसेट ने भारतीय बाजार में काफी धूम मचा रखी थी इसलिए इस बार भी जोश ने टच और टाईप करने वाला फोन जेबी 325 लांच किया है।

जोश के इस फोन में ड्यूल सिम की सुविधा है, जिससे आप दो नेटवर्क का एक साथ्‍ा प्रयोग कर सकते हैं। इसकी बैट्री 1300 एमएएच की है जो आपको देर तक का टॉक टाईम और तीन दिन का स्‍टैंड बाई टाईम देगी। फोन की रेंज के हिसाब से 2.2 इंच का स्‍क्रीन साइज दिया गया है। साथ ही टच और मल्‍टी टैप कीपैड दिए हुए हैं जिसके द्ारा आप दोनों ही तरीके से लिख्‍ा सकते हैं।

अगर आपको ऐसा लगता है कि सस्‍त होने की वजह से इस फोन में मेमोरी की दिक्‍कत होगी तो ऐसा कुछ भी नहीं होगा क्‍योंकि इसमें 4जीबी तक का मेमोरी सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें आप पूरे 500 कान्‍टैक्‍ट नंबर स्‍टोर कर सकते हैं। एफएम रेडियो और मीडिया प्‍लेयर आपको अच्‍छी म्‍यूजिक क्‍वालिटी देगी। फोटो कैप्‍चरिंग के अलावा आप वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं।

इसमें ड्यूल सिम के साथ ड्यूल लैंगविज की भी सुविधा है, यानी हिन्‍दी और अंग्रेजी टाईप करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। फोन में रात की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए लैड टार्च दिया हुआ है। जैसा की हमने आपको पहले ही बताया था की जोश हमेशा अपने ग्राहको की जेब का पूरा ख्‍याल रखता है इसलिए इस बार भी इसने अपने फोन की कीमत बस 4,899 रु ही रखी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X