Home
Mobile

कौन सा देसी स्‍मार्टफोन है बेहतर?

By Super
कौन सा देसी स्‍मार्टफोन है बेहतर?


भारतीय बाजार में ढ़ेर सारे मोबाइल लांच हुए हैं जिन्‍हें खासकर भारतीय कंपनियों ने ही लांच किए हैं। चलिए इन्‍हीं में से दो देसी ब्रांड के स्‍मार्टफोन को आपस में तुलना कर के देखते हैं कि कौन सा हैंडसेट दूसरे से ज्‍यादा बेहतर है।

कार्बन और लावा के दो लेटेस्‍ट हैंडसेट, कार्बन ए 1 और लावा एस 12, काफी दमदार फोन हैं जिनकी आपस में तुलना करना सही रहेगा। अगर बात करें दोनों स्‍मार्टफोन के ओएस की तो इनमें एंड्राएड 2.2 फ्र्यो ओएस दिया गया है जो काफी बेहतरीन है। जहां कार्बन का आकार 106.8 x 59.2 x 14.0 एमएम और भार 105 ग्राम है वहीं लावा का आकार 117 x 57.5 x 13.4 एमएम और भार 120 ग्राम है।

अगर बात की जाए कैमरे की तो कार्बन में आपको 3.2 पिक्‍सल कैमरा मिलेगा और लावा में आपको शानदार 5 मेगापिक्‍स वाला कैमरा दिया जाएगा वो भी डिजिटल जूम के साथ। दोनों फोन में टच स्‍क्रीन की सुविधा है। कार्बन ए 1 में 1100 एमएएच की लीथियम की बैट्री है जो 250 मिनट का टॉकटाइम और 250 घंटो का स्‍टैंड बाई टाईम देती है। पर वहीं पर लावा में 1300 एमएएच की लीथियम बैट्री लगी है जो 10.80 घंटे टॉकटाइम और 590 घंटे स्‍टैंड बाइ टाइम देती है।

दोनों ही फोन में आपको ऑडियो-वीडियो प्‍लेयर मिलेगा जो एमपी 3, एमपी 4, एएसी और एएसी+ आदि फॉरमैट को सपोर्ट करते हैं। दोनो में ही आप मेमोरी को पूरे 32 जीबी तक बढा सकते हैं। लावा में आपको रेडियो फीचर मिलेगा पर यही चीज कार्बन में नदारद है।

कनेक्‍टिविटी के लिए इनमें ब्‍लूटूथ, यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। अब बात करते हैं दोनों में दिए गए प्रोसेसरों की, लावा एस 12 में 600 मेगाहर्ज का सिंगल कोर क्‍वाल्‍कम प्रोसेसर दिया हुआ है। दोनों के दामों में काफी अंतर है, जहां कार्बन केवल 7,000 रु का है वहीं लावा एस 12 की कीमत 10,000 रु की है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X