1,700 रूपए में कार्बन ने लांच किया ड्यूल सिम फोन

फोन का आकार 110x 47.5 x 15.5 एमएम दिया गया है। अन्य फोन के मुकाबले फोन में जीएसएम नेटर्वक कनेक्टीविटी ज्यादा बेहतर है। 5.1 इंच की बड़ी स्क्रीन साइज के साथ अच्छा कलर सपोर्ट दिया गया है जो साफ पिक्चर क्वलिटी प्रोवाइड करती है। ड्यूल सिम की सुविधा है तो जाहिर सी बात है आप एक साथ दो नेटर्वक का प्रयोग कार्बन के 5 में कर सकते हैं।
कैमरे की बात करें के3 में डिजिटल कैमरे के साथ डिजिटल जूम दिया गया है फिर भी के5 की कैमरा क्वालिटी अन्य ड्यूल सिम के मुकाबले आपको निराश नहीं करेगी। कैमरे से आप चाहे तो वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते है। अगर आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो इसके लिए फोन में दिया गया मल्टीमीडिया प्लेयर एमपी4 और 3जीपी फाइल को सपोर्ट करता है।
वीडियो प्लेयर के अलावा आप एफ रेडियो से भी म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। फाइल सेव करने के लिए के 5 में 32 एमबी की इंटरनल मैमोरी और 8 जीबी के एक्पेंडेबल मैमोरी दी गई है जो पर्याप्त है। जब तक फोन की बैटरी अच्छी न हो उसमें दिए गए सभी फीचर बेकार से लगते है अच्छे बैटरी बैकप के लिए के5 में 1800 की एमएएच लियॉन बैटरी दी गई है जो 25 दिनों के स्टैंडबॉय टाइम के साथ 12 घंटे का टॉक टाइम प्रोवाइड कराती है। कम कीमत के बावजूद के 5 में ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट की सुविधा मौजूद है। कीमत की बात करें तो बाजार में इतने फीचरों से लैस फोन में सबसे कम कीमत का यह फोन है। के2 बाजार में मात्र 1,700 रूपए में उपलब्ध है।
कार्बन के 5 के फीचरों पर एक नजर
- 5.1 इंच की बड़ी स्क्रीन
- ड्यूल सिम
- डिजिटल कैमरा
- 32 एमबी की इंटरनल मैमोरी और 8 जीबी के एक्पेंडेबल मैमोरी
- 1800 की एमएएच लियॉन बैटरी
- 12 घंटे का टॉक टाइम, 25 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम
- कीमत मात्र 1,700 रूपए


Click it and Unblock the Notifications








