Home
Mobile

कार्बन ने पेश किया कम बजट में ड्यूल सिम फोन के33

By Super
कार्बन ने पेश किया कम बजट में ड्यूल सिम फोन के33
भारत में ड्यूल सिम फोन की मांग अन्‍य देशों के मुकाबले अधिक है एक समय था जब बाजार में ड्यूल सिम फोन लांच होने पर काफी चर्चा हुआ करती थी मगर आज हर कंपनी ने अपने ड्यूल सिम फोन लांच कर दिए है। देसी कंपनी कार्बन मोबाइल के नए फोन के 33 में ड्यूल सिम की सुविधा के साथ स्‍लाइड का ऑप्‍शन भी दिया है जो अन्‍य ड्युल सिम फोन से इसे ज्‍यादा आकर्षक बनाता है।

युवाओं को ध्‍यान में रखते हुए कार्बन्‍ा के33 का लुक काफी कूल है। कलर की बात करें तो व्‍हाइट बॉडी के साथ फोन में ब्‍लैक कलर का कीपैड दिया गया है। 2.4 इंच की डब्‍लूवीजीए स्‍क्रीन की पिक्‍चर क्‍वलिटी काफी फाइल है, फोन के कीपैड को ध्‍यान से देखें तो यह सोनी एरिक्‍सन वॉकमैन सीरीज के की पैड से काफी मिलता जुलता है।

ज्‍यादातर कंपनियों के मोबाइल फोन में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है। के 33 में 2 मेगापिक्‍सल कैमरे के अलावा डिजीटल जूम की सुविधा भी है जिससे दूर की तस्‍वीरों को भी खींचा जा सकता है। के33 कैमरे से की गई वीडियो रिकार्डिंग इनती शानदार है कि आप चाहें तो इसे कंप्‍यूटर स्‍क्रीन में भी आराम से देख सकते हैं।

म्‍यूजिक पसंद करने वालों को यह फोन जरूर पसंद आएगा। के 33 में कई तरह के मल्‍टीमीडिया फार्मेंट सपोर्ट दिया गया है जिससे यूजर किसी भी फार्मेट के वीडियो और ऑडियो प्‍ले कर सकता है। मूवी और अन्‍य डेटा को सेव करने के लिए 8 जीबी मैमोरी कार्ड ऑप्‍शन मौजूद है जो फोन की कीमत के अनुसार अच्‍छा मैमोरी स्‍पेस है।

जैसे-जैसे मोबाइल में फंक्‍शन बढ़ते जाते हैं फोन का बैटरी बैकप भी उतना कम होता जाता है मगर के 33 में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। फोन में दी गई फोन में 1000 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 4 घंटे टॉक टाइम के साथ 300 घंटे का बैटरी बैकप देती है। यूएसबी पोर्ट, ड्यूल सिम की सुविधा से लैस के 33 से कम बजट के फोनों को कड़ी टक्‍कर मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार बाजार में कार्बन का नया फोन 4,000 की अनुमानित कीमत में लांच किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X