कार्बन जल्द लांच करेगा मात्र 2, 500 रु में फ्लिप फोन

जहां लोग सिर्फ एप्पल और एंड्राएड उत्पाद की ही बात करते हैं वहां पर कार्बन अपने फोन में हर बार कई ढेर सारे ऑफर ले कर आता है। कार्बन मोबाइल अपनी ज्यादा देर तक चलने वाली बैट्री और सही बजट के रुप में जाना जाता है। फिलहाल कार्बन ने अपने लेटेस्ट अनाउंसमेंट में बताया है कि वह जल्द ही एक नया फ्लिप फोन लांच करने जा रहा है।
कम बजट और क्लासिक डिजाइन के इस फोन का नाम के 44 है। आजकल बाजार में आपको फ्लिप फोन कम ही देखने को मिलेगें पर कार्बन का यह फोन फ्लिप फॉर्म पर ही बनाया गया है। इसका आकार 95.5x46x16.8 एमएम और स्क्रीन का साइज 2 इंच है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि यह फोन ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन का कैमरा ज्यादा कुछ खास नहीं है पर अन्य बेसिक फोन के मुकाबले इसमें 640 x 480 पिक्सल रेजूलूशन के साथ डिजिटल जूम भी है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएस और ब्लूटूथ है। फोन में इंटरनल मेमोरी – 64 + 32 एमबी के साथ 4 जीबी तक की एक्सपेंडबिलिटी दी हुई है। इसके साथ इसमें मोबाइल ट्रैकर की सुविधा भी है जिससे आपको फोन खोने की चिंता नहीं करनी पडेगी। इसका वैप ब्राउजर ज्यादा खास नहीं है। इसमें ऑडियो और वीडियो प्लेयर की भी सुविधा दी हुइ है। यह फोन आपको बाजार में 2, 500 रु के आसपास तक मिल जाएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications