कार्बन ने लांच किया 4,490 रुपए में ड्युल सिम टच स्क्रीन फोन

भारती हैंडसेट कंपनी कार्बन मोबाइल ने बाजार में नया KT-21 एक्स्प्रेस फोन लांच किया है। कंपनी ने भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए फोन में टच एंड टाइप दोनों ऑप्शन दिए हैं। हैडसेट में मंहगे फोनों की तरह स्मार्ट मेल और पुश मेल का फीचर दिया गया है, अगर आप दोस्तों के साथ चैटिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए कार्बन इंस्टेंट मैसेंजर का फीचर भी मौजूद है।
लुक और फीचर
देखने में कार्बन का नया काफी आकर्षक है फोन में 7.1 सेमि की टीएफटी क्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है, वहीं वीडियो, ऑडियो और डेटा सेव करने के लिए 16 जीबी का मैमोरी सपोर्ट मौजूद है। कीमत के हिसाब से फोन में 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा इनबिल्ड है जो साधारण कैमरों से अच्छी क्वालिटी की फोटो कैपचर करता है। अन्य फीचरों में जीपीआरएस, 3.5 एमएम जैक, 1000 एमएएच लियॉन बैटरी, ब्लूटूथ, जावा एप्लीकेशन जैसे कई फीचर मौजूद हैं।
कीमत- 4,490 रुपए
कार्बन KT-21 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 7.1 सेमि टीएफटी क्यूवीजीए स्क्रीन
- ड्युल सिम सपोर्ट
- 16 जीबी ऑनबोर्ड मैमोरी
- 3.2 मेगापिक्सल कैमरा
- जावा प्लेटफार्म
- 3.5 एमएम ऑडियो जैक
- जी टॉक
- लाइव टीवी
- ब्लूटूथ, जीपीआरएस
- 1000 एमएएच लियॉन बैटरी
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








