कार्बन मोबाइल ने उतारे अपने तीन नए महारथी
देसी मोबाइल कंपनी कार्बन ने भारतीय मोबाइल बाजार में अपने तीन नए महारथी उतारे हैं। इन हैंडसेट के साथ कार्बन पहली ऐसी स्मार्टफोन कंपनी बन गए है जिसमें एंड्रायड किटकैट 4.4 वर्जन के साथ कोई मोबाइल लांच किया है। कार्बन ने एक साथ तीन एंड्रायड स्मार्टफोन लांच किए हैं जिसमें हेक्साकोर और ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिए गए है। हेक्साकोर यानी 6 कोर और ऑक्टा यानी 8 कोर प्रोसेसर जो फोन को जबरजस्त पॉवर देते हैं। आईए बात करते हैं इनमें दिए गए फीचरों के बारे में,
पढ़ें: सोनी वर्ल्ड फोटोग्राफी अवार्ड में भारतीय फोटोग्राफरों की रही धूम

पढ़ें: ऐश्वर्या राय, विद्या बालन और सोनिया गांधी हैं सबसे ज्यादा सर्च की गईं महिलाएं
टाइटेनियम हेक्सा
टाइटेनियम हेक्सा स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है साथ में 1.5 गीगाहर्ट का मीडियाटेक एमटी 6591 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 5 मेगापिक्सल कैमरे, 2050 एमएएच बैटरी दी गई हैं। टाइटेनियम हेक्सा को 16,990 रुपये में लांच किया गया है।
पढ़ें: फेसबुक में आ गईं कुछ हसाने वाली तस्वीरें

पढ़ें: बोर हो रहे हैं तो ये तस्वीरें हसाएंगी आपको
टाइटेनियम ऑक्टेन
टाइटेनियम ऑक्टेन में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720 पिक्सल सपोर्ट करती है साथ में 1 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मैमोरी और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। टाइटेनियम ऑक्टेन में 2000 एमएएच बैटरी दी गई है। टाइटेनियम ऑक्टेन को 14,990 में लांच किया गया है।
पढ़ें: फेसबुक पर छाईं हैं ये फनी फोटो

पढ़ें: गूगल में सबसे ज्यादा ये सर्च करते हैं लोग
ऑक्टेन प्लस
ऑक्टेन प्लस में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1080 पिक्सल सपोर्ट करती है साथ में 2 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। प्रोसेसर की बात करें तो ऑक्टेन और ऑक्टेन प्लस दोनों में 1.7 गीगाहर्ट का प्रोसेसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







