कार्बन ने लांच किए दो नए स्मार्टटैब 9 और टैब3 एंड्रायड टैबलेट

कार्बन ने मोबाइल के साथ दो नए टैबलेट भी बाजार में लांच किए है। 5,990 रुपए और 7,990 रुपए में लांच किए गए नए टैबलेट स्मार्टटैब 3 ब्लेड और स्मार्ट टैब 9 मारवल को दो अलग अलग वर्जनों में लांच किया गया है। कार्बन स्मार्टटैब 3 में एंड्रॉयड का 4.0, 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर, 7.1 इंच की स्क्रीन और 2600 एमएएच बैटरी दी गई है।
इसके साथ्ज्ञ 3जी कनेक्टीविटी और वाईफाई का फीचर भी दिया गया है। अगर आप टैबलेट में इंटरनेट चलाना चाहते हैं तो डॉगल की मदद से इंटरनेट सर्फिंग कर सकते हैं। वहीं दूसरे टैबलेट टैब 9 में एंड्रॉयड 4.0 ओएस के साथ 9 इंच की स्क्रीन, 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेस, 4000 एमएएच बैटरी के साथ वाईफाई और 3जी सपोर्ट मौजूद है।
कार्बन स्मार्टटैब 3 ब्लेड में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- एंड्रॉयड 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस
- 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर
- 7.1 इंच की टच स्क्रीन
- 2600 एमएएच बैटरी
- 3डी ग्रेविटी सेंसर, वाईफाई, 3जी डॉगल सपोर्ट
- 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- कीमत- 5,990 रुपए
- एंड्रॉयड 4.0 ओएस
- 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर
- 9 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन
- 4000 एमएएच बैटरी
- 3डी ग्रेविटी सेंसर, 3जी डॉगल सपोर्ट
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- कीमत- 7,990 रुपए
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








