सोनी ने लांच किया वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ एक्सपीरिया जी़ स्मार्टफोन
नई दिल्ली में एक ईवेंट के दौरान बॉलिवुड की मशहूर हीरोइन कैटरीना कैफ ने सोनी का एक्सपीरिया जी़ स्मार्टफोन लांच किया। अगर आप एक्सपीरिया जेड स्मार्टफोन ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट में प्री ऑडर प्राइज 38,990 रुपए में जी़ को बुक कर सकते हैं।
इसके साथ सोनी ने अपना नया टैबलेट भी एनाउंस कर दिया है जो मई तक भारतीय टैबलेट बाजार में आ जाएगा। हालाकि सोनी ने अभी टैबलेट की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।
इसके खास फीचरों पर नजर डालें तो जेड में 5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो 1080 पी सपोर्ट करती है साथ में स्नैपड्रैगन एस 4 प्रो क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। सोनी जी़ के डिस्प्ले में भले ही (ब्रेविया इंजन 2) दिया गया है लेकिन इसकी स्क्रीन की क्वालिटी कुछ खास नहीं हैं जो इसका एक निगेटिव प्वाइंट है। जी़ की सबसे खास बात है इसको वाटरप्रूफ बनाने के लिए सोनी ने टेम्पर ग्लास और एंटी शेटर फिल्म का यूज किया है जो IP55 और IP57 सर्टिफाइड है। फोन का दूसरा सबसे खास फीचर है 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जो कम रोशनी में भी ब्राइट फोटो कैपचरिंग करता है। इसके साथ यूजर 8 मेगापिक्सल के एक्नॉस फ्रेंट कैमरा से वीडियो चैटिंग और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं
सोनी एक्सपीरिया जेड में दिए गए फीचर
- 5 इंच की फुल एचडी 1080 पिक्सल स्क्रीन
- मोबाइल ब्रेविया इंजन 2
- एंड्रायड 4.1 जैली बीन ओएस
- 16 जीबी इंटरनल मैमोरी, 2जीबी रैम
- 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा
- 8 मेगापिक्सल एक्नॉस आर फ्रंट कैमरा
- स्नैपड्रैगन एस 4 प्रो क्वॉड कोर प्रोसेसर
- वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ
- कीमत- 38,990 रुपए
आईए नजर डालते हैं सोनी एक्सपीरिया जेड की कुछ तस्वीरों पर
sony xperia z
sony xperia z
sony xperia z
sony xperia z
sony xperia z
sony xperia z
sony xperia z
sony xperia z
sony xperia z
sony xperia z


Click it and Unblock the Notifications








