भारत में Honor X9B 5G की कीमत, लॉन्च डेट और बहुत कुछ जाने यहां
HTech भारतीय मार्केट में एक नया Honor स्मार्टफोन Honor X9b 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड ने अभी तक Honor X9b 5G की भारत लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
लेकिन इसने सोशल मीडिया चैनलों पर टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन टिपस्टर पारस गुगलानी के मुताबिक हॉनर X9b 5G भारत में 8 या 9 फरवरी को लॉन्च होगा।

टिपस्टर का दावा है कि हॉनर चॉइस बड्स के साथ Honor X9b 5G की कीमत 35,000 रुपये से कम होगी। टिपस्टर के मुताबिक, Honor X9B लॉन्च ऑफर के साथ कम से कम 23,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आइए डिटेल पर करीब से नजर डालें।
टिपस्टर पारस गुगलानी ने ट्विटर पर Honor X9B इंडिया लॉन्च की डेट शेयर की, जो 8 या 9 फरवरी को होगी। टिपस्टर का दावा है कि ऑनर हैंडसेट 25-30 हजार रुपये की कीमत के साथ आ सकता है।

Honor X9b भारतीय वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC पर बेस्ड होगा। लाइव इमेज से यह भी पता चलता है कि हैंडसेट में 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी। इसमें 8GB टर्बो रैम के लिए सपोर्ट भी होगा और यह एंड्रॉइड 13 बेस्ड मैजिकओएस 7.2 के साथ आएगा।
Honor X9b ने अक्टूबर में ग्लोबल मार्केट में अपनी शुरुआत की। हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन, 1200nits पीक ब्राइटनेस और SGS ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

फोन के ग्लोबल वेरिएंट में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.75 अपर्चर वाला 108MP प्राइमरी शूटर शामिल है। इसमें 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर भी है। हैंडसेट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP फ्रंट शूटर है।
Honor X9b ग्लोबल वेरिएंट में 5800mAh की बैटरी यूनिट है। यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट पर 35W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है। हॉनर X9b चार कलर ऑप्शन में आता है, सनराइज ऑरेंज, एमराल्ड ग्रीन, टाइटेनियम सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक।


Click it and Unblock the Notifications








