जानिए दुबई समेत इन देशों में क्या है Apple iPhone 15 सीरीज की कीमत?
Apple ने मंगलवार को नई iPhone 15 सीरीज लॉन्च की, और भारत में इन मॉडलों की कीमत संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में काफी ज्यादा है। इस साल, iPhone 15 सीरीज की भारतीय कीमत यूके और यूएई जैसे कई अन्य देशों की तुलना में ज्यादा है। आइए सभी मार्केट में मिलने वाले iPhone 15 सीरीज की कीमत पर एक नजर डालते हैं।

भारत में, Apple iPhone 15 तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, 128GB 79,900 रुपये में, 256GB 89,900 रुपये में, और 512GB 1,09,900 रुपये है। यह ब्लू, पींक, यलो, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शनो में आता है।
iPhone 15 Plus के लिए, तीन स्टोरेज ऑप्शन भी हैं , 128GB 89,900 रुपये में, 256GB 99,900 रुपये में, और 512GB 1,19,900 रुपये में। मानक iPhone 15 की तरह, इसे ब्लू, पींक, यलो, ग्रीन और ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
वहीं दूसरी ओर, iPhone 15 Pro चार स्टोरेज कॉन्फिगरेशन प्रोवाइट करता है, 128GB 1,34,900 रुपये में, 256GB 1,44,900 रुपये में, 512GB 1,64,900 रुपये में, और टॉप-एंड 1TB वेरिएंट 1,84,900 रुपये में आता है। लास्ट में, iPhone 15 Pro Max, तीन स्टोरेज ऑप्शनो में आता है, 1,59,900 रुपये में 256GB, 1,79,900 रुपये में 512GB और 1,99,900 रुपये में हाई-एंड 1TB वर्जन है। iPhone 15 Pro की तरह, iPhone 15 Pro Max इस साल नेचुरल टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम में उपलब्ध है।
अब संयुक्त राज्य अमेरिका में iPhone 15 सीरीज की कीमत पर आते हैं, iPhone 15 की कीमत $799 (लगभग 66,263 रुपये) से शुरू होती है, जबकि iPhone 15 प्लस की कीमत $899 (लगभग 74556 रुपये) से शुरू होती है। iPhone 15 Pro की कीमत $999 (लगभग 82,850 रुपये) से शुरू होती है, और iPhone 15 Pro Max की कीमत $1,199 (लगभग 99,436 रुपये) से शुरू होती है।
दुबई में, एंट्री-लेवल iPhone 15 मॉडल Dh 3,399 (लगभग 66,700 रुपये) से शुरू होता है, जबकि iPhone 14 Plus वैरिएंट Dh 3,799 (लगभग 74,500 रुपये) से शुरू होता है, और iPhone 15 Pro की कीमत Dh 4,299 (लगभग 84,500 रुपये) है। )। iPhone 15 Pro Max अब 256GB मॉडल के लिए Dh 5,099 (लगभग 100,100 रुपये) से शुरू होता है, क्योंकि Apple ने 128GB ऑप्शन बंद कर दिया है।
यूके में, बेस iPhone 15 128GB मॉडल के लिए सिर्फ £799 (लगभग 80,300 रुपये) से शुरू होता है, जबकि iPhone 15 Plus सिर्फ £899 (लगभग 90,400 रुपये) से शुरू होता है। iPhone 15 Pro के 128GB मॉडल की कीमत £999 (लगभग 100,400 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, iPhone 15 Pro Max की कीमत £1,199 (लगभग 1,24,168 रुपये) है।


Click it and Unblock the Notifications







