लैक जल्द लांच करेगी मैग्नम मिर्ची 5 स्मार्ट फोन

बैगलोर की लक्ष्मी एक्सेस कम्यूनिकेशन सिस्टम का मैग्नम फोन फीचरों के मामले में सबसे उन्नत फोन है। मिर्ची 5 में 5 इंच की डिस्पले स्क्रीन साइज दिया गया है जो डेल स्ट्रीक के स्क्रीन साइज से मिलती जुलती है। मैग्नम का सीपीयू 1 ghz की फास्ट स्पीड प्रदान करता है। एंड्राएड जिंजरब्रेड 2.3 स्पोर्ट मैग्नम स्मार्ट फोन में 512 एमबी की इंटरनल मैमोरी के साथ 512 एमबी की रैम दी गई है। 5 मेगापिक्सल के पावरफुल कैमरे के साथ फ्रंट रियर कैमरा दिया गया है जिसमें आप हाई क्वालिटी फोटो कैपचरिंग के साथ वीडियो चैटिंग का मजा भी ले सकते हैं। 5 इंच का स्क्रीन डिस्प्ले में 800 X 480 पिक्सल रेज्यूलूशन की वजह से काफी शानदार पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड कराता है।
नए मैग्नम में एंड्राएड के सभी अपडेटेड फीचरों से लैस है। इसके अलावा नए मैग्नम में एफएम रेडियो, लाइट सेंसर, ई कंपास, ऑटो रोटेट के लिए एक्सलोमीटर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। डेटा कनेक्टीविटी के लिए ब्लूटूथ और वाईफाई की सुविधा दी गई है। लक्ष्मी एक्सेस कम्यूनिकेशन सिस्टम के मैग्नम की टक्कर बाजार में मौजूद एचटीसी चाचा, एलजी ऑप्टीमस, माइक्रोमैक्स ए 60 सैमसंग गैलेक्सी, स्पाइस एम 410 जैसे दिग्गज कंपनियों के मोबाइल फोन से है।
लैक्स ने भारत में अपने मैग्नम मिर्ची 5 स्मार्टफोन की कीमत 20000 रूपए रखी है। हालाकि यह बाजार में कितना पसंद किया जाएगा यह तो सितबंर में इसके लांच होने के बाद ही पता चल पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








