15000 रुपये से कम कीमत में आते हैं, ये 5G फोन्स, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड हैं शामिल, देखें लिस्ट
5G Mobile Phones Under 15000: आज के समय में स्मार्टफोन लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, आम से लेकर खास तक स्मार्टफोन के बिना अपनी जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है।
इसी को देखते हुए लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड अपने ग्राहकों के लिए बजट फोन्स भी भारतीय बाजार में दमदार फीचर्स के साथ उपलब्ध करा रही है। अगर आप भी अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, औऱ आपका बजट 15 हजार से भी कम है, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।

आज हम आपको कुछ लेटेस्ट 5जी फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शानदार कैमरा औऱ दमदार बैटरी से लैस हैं। इनमें सैमसंग, रेडमी, पोको और मोटो जैसे बड़े ब्रांड के फोन शामिल हैं। तो चलिए आगे इनके मॉडल से लेकर कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
सबसे पहले बात करेंगे सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी (Samsung Galaxy F15 5G) फोन कि, जिसे आप फ्लिपकार्ट से महज 14,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
इस फोन में आपको 6.5 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 6100 प्लस चिपसेट, 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और13MP सेल्फी कैमरा के साथ 6000mAh की बैटरी मिल रही है।

इसके बाद आप 15 हजार से कम दाम में मोटोरोला जी34 5जी (Motorola G34 5G) को भी अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जिसे फ्लिपकार्ट से मात्र 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसके साथ ही इस फोन को कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से अगर पेमेंट करते हैं, तो 1000 रुपये तक के डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं। इसमें 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर, 50MP डुअल रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलेगी।

अब बात करते हैं, POCO M6 5G स्मार्टफोन कि, जिसे फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर आप इस फोन पर 5 प्रतिशत तक के कैशबैक ऑफर का भी लाभ ले सकेंगे।
इसमें आपको 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले , मीडियाटेक डाइमेंशन 6100 प्लस चिपसेट, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ 50MP का रियर कैमरा, 5MP का सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी मिल रही है।

वहीं Nokia G42 5G स्मार्टफोन को आप Amazon से महज 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G चिपसेट, 128GB स्टोरेज, 5000mAh बैटरी के साथ 50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
सबसे आखिर में बात करते हैं, रियलमी 11x 5G फोन को फ्लिपकार्ट से 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसे 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, डायनामसिटी 6100 प्लस चिपसेट, 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 64MP कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी से पैक किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








