लीक के अनुसार ऐसा होगा एचटीसी बोल्ट
एचटीसी अपनी नई पेशकश करने वाला है जिसका नाम है - एचटीसी बोल्ट। यह एक स्मार्टफोन डिवाइस है जिसे कुछ दिनों बाद लांच किया जाना है। लेकिन हाल ही में इसकी कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं।

इन तस्वीरों के आधार पर एचटीसी बोल्ट में एंड्रायड 7.0 नगेट और स्नैपड्रेगन 821 यूजर्स को मिल सकता है। अब देखना ये है कि एचटीसी का यह नया फोन, पुराने स्मार्टफोन से हटकर क्या दे पाएगा। वैसे अगर आप लीक तस्वीरों और जानकारी के आधार पर ये जानना चाहते हैं कि एचटीसी बोल्ट कैसा होगा, तो इस आर्टिकल को पढ़ें:
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
समान डिस्प्ले
एचटीसी बोल्ट में एचटीसी 10 की तरह ही डिस्प्ले हैं। हमें उम्मीद थी कि इसमें 5.2 इंच क्यूएचडी स्क्रीन ही होगी और वैसा ही है। अभी ये बात आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है लेकिन लीक के अनुसार ऐसा पता चला है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
'Acadia' नाम
लीक जानकारी के मुताबिक इसका नाम 'Acadia' हो सकता है और इस खबर को एक्सडीए कॉट्रीब्यूटर से प्राप्त किया गया है।
एंड्रायड नगेट
यह एचटीसी का पहला फोन है जिसमें एंड्रायड का लेटेस्ट वर्जन नगेट लांच हो रहा है। हालांकि, एचटीसी 10 में भ नगेट का अपडेट यूजर्स को मिलेगा। इसके अलावा, दो अन्य फोन में भी ये अपडेट होगा। पर लांचिंग में ये पहला फोन होगा।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
कोई लेज़र नहीं, ऑटो फोकस
जैसाकि आप देख सकते हैं कि एचटीसी 10 में ये सुविधा नहीं थी और बोल्ट में भी ये नहीं है। लेजऱ दोनों में नहीं है। परन्तु ऑटो फोकस होगा।
लांच
जानकारी है कि इस मॉडल को अक्टूबर में ही यूएस व कुछ अन्य देशों में लांच कर दिया जाएगा। भारत में इसे कब लांच किया जाएगा, इसके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








