अब और आसानी से खरीद सकते हैं ये लेटेस्ट स्मार्टफोन!
लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और जेब ढीली करने में डर रहे हैं तो लीजिए अब साधारण ईएमआई पर खरीदें फोन।
स्मार्टफोन आज के समय में जरुरत से ज्यादा शौक बन गए हैं। हर यूज़र चाहता है कि उसके पास लेटेस्ट स्मार्टफोन हो और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भी। साथ ही फ़ोन के लुक्स भी बेहद मायने रखते हैं। एक पूरा पावरफुल पैकेज स्मार्टफोन पाने के लिए यूज़र्स को थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
हालाँकि इन दिनों आपको मार्केट में हर रेंज में स्मार्टफोन मिल जाएंगे। बजट रेंज से लेकर हाई एंड रेंज में एक से एक फोन मौजूद हैं। आप अपने मुताबिक बेस्ट स्मार्टफोन चुन सकते हैं।
यदि आप भी एक अच्छा सा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं लेकिन अपने बजट को लेकर चिंता में हैं तो अब ये चिंता छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे लेटेस्ट स्मार्टफोन जो कि आप ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
मोटो जी5 प्लस
ईएमआई : 728 रु प्रति माह से शुरू
मोटोरोला का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ईएमआई पर मौजूद है। इस फोन में 5.2 इंच फुल एचडी स्क्रीन के साथ कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी है। फोन 2जीबी और 3जीबी रैम के वैरिएंट में आता है।
वनप्लस 3टी मिडनाईट ब्लैक
ईएमआई : 3,126 रु प्रति माह से शुरू
वनप्लस का ये दमदार स्मार्टफोन ईएमआई पर उपलब्ध है। इस फोन में 6जीबी की दमदार रैम है, फोन का लिमिटेड एडिशन मिडनाईट ब्लैक बेहद शानदार है।
मोटो जी5
ईएमआई : 1,071 रु प्रति माह से शुरू
हाल ही में मोटोरोला ने अपने दो स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें से एक है मोटोरोला जी5, यह फोन आपको ईएमआई पर मिल सकता है। फोन में 3जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया है।
आईफोन 7
ईएमआई : 4,464 रु प्रति माह से शुरू
एपल आईफोन 7 भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फोन को आप ईएमआई पर खरीद सकते हैं। फोन में 2जीबी रैम के अलावा 32/128/256 जीबी स्टोरेज है।
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो
ईएमआई : 3,295 रु प्रति माह
6 इंच स्क्रीन, 6जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर के साथ यह फोन एक पावरफुल परफॉरमेंस देता है। इस ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।
Facebook Poll


Click it and Unblock the Notifications
