Home
Mobile

AI फीचर्स से लैस OPPO Reno 12 5G सीरीज की सामने आई लॉन्चिंग डेट, भारत में इन खूबियों के साथ आएगा नजर

OPPO Reno 12 5G सीरीज भारत में अगले हफ्ते लॉन्च हो सकती है। कंपनी द्वारा इस फोन की लॉन्चिंग का ऑफिशियली अनाउंसमेंट किया जाना बाकी है। लेकिन सामने आ रही एक लेटेस्ट रिपोर्ट से Oppo Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G की रैम और स्टोरेज के साथ लॉन्च की डेट का भी पता चला है।

ये स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए थे। चलिए जानते है कि ये सीरीज भारतीय मार्केट में कब कदम रखने वाली है।

AI फीचर्स से लैस OPPO Reno 12 5G सीरीज की सामने आई लॉन्चिंग डेट

सामने आई OPPO Reno 12 5G सीरीज की लॉन्च डेट

रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO Reno 12 5G सीरीज को भारत में 12 जुलाई को पेश किया जाएगा। Oppo Reno 12 5G को 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ मार्केट में एंट्री दी जा सकती है। वहीं बात करें OPPO Reno 12 Pro 5G की तो इसको 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno 12 5G सीरीज की कीमत

चीन के बाहर स्टैंडर्ड मॉडल को ग्लोबल मार्केट में 12GB RAM + 256GB वेरिएंट को EUR 499.99 यानी भारतीय रुपये के मुताबिक लगभग 44,700 रुपये की कीमत पर पेश किया था। दूसरे मॉडल OPPO Reno 12 Pro 5G मॉडल के 12GB RAM + 512GB वेरिएंट को EUR 599.99 यानी भारतीय रुपये के मुताबिक लगभग 53,700 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

AI फीचर्स के साथ आएगी सीरीज

OPPO Reno 12 5G सीरीज के भारत में जल्द ही आने की पुष्टि की गई है, लेकिन OPPO की ओर से इस पर कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा गया है कि कब यह सीरीज भारतीय मार्केट में लॉन्च होगी। Flipkart और OPPO India दोनों ही नए फोन के आने की जानकारी देने के लिए अपनी-अपनी वेबसाइट पर लैंडिग पेज बनाएं हुए हैं।

बता दें कि इस सीरीज के भारतीय वेरिएंट में AI रिकॉर्ड, AI क्लियर वॉयस और AI राइटर के साथ कई और AI पावर्ड फीचर के साथ आने की पुष्टि की गई है।

OPPO Reno 12 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

OPPO Reno 12 और OPPO Reno 12 Pro 5G के चाइनीज वेरिएंट में MediaTek Dimensity 8250 Star Speed Edition SoC और MediaTek Dimensity 9200+ Star Speed Edition चिपसेट द्वारा पावर्ड है। ग्लोबल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300- Energy SoC दिए जाते हैं।

वहीं अगर हम कैमरे के कॉन्फिगरेशन की बात करें तो इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP के कैमरे को मैक्रो यूनिट के साथ कनेक्ट किया जाएगा।

कंपनी का कहना है कि इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में आपको 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो कि 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कंपनी OPPO Reno 12 में अपने यूजर्स को 3 कलर ऑप्शन एस्ट्रो सिल्वर, सनसेट पिंक और मैट ब्राउन कलर में पेश करेगी। वहीं इसके दूसरे फोन OPPO Reno 12 Pro की बात करें तो यह फोन प्रो नेबुला सिल्वर, सनसेट गोल्ड और स्पेस ब्राउन कलर ऑप्शन में आ सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Launch date of OPPO Reno 12 5G series equipped with AI features revealed, will be seen in India with these features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X