Home
Mobile

भारत में Realme GT 6T की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, कीमत और फीचर्स भी आए सामने

Realme जल्द ही भारत में अपना पॉवरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन को पेश करने जा रहा है। बता दें कि कंपनी Realme GT 6T को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। Realme GT 6T को कंपनी 22 मई 2024 को 12:00 बजे भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर देगी।

कंपनी पूरे 2 साल बाद भारत में Realme GT सीरीज लेकर आ रही है। कंपनी का कहना है कि Realme का यह मिड रेंज स्मार्टफोन गेम चेंजर साबित होगा। इस स्मार्टफोन को ग्राहक realme.com, Amazon.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर जाकर खरीद सकेंगे।

भारत में Realme GT 6T की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा

Realme GT 6T में क्या होगा खास

कंपनी Realme GT 6T स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 7 जेन प्लस जेन 3 चिपसेट के साथ लॉन्च करने जा रहा है। यह चिपसेट क्वॉलकॉम की पॉवरफुल फ्लैगशिप चिपसेट है। साथ ही यह फोन भारत में स्नैपड्रैगन चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन होगा। बता दें कि इस चिपसेट का टॉप Antutu स्कोर 1.5 मिलियन है।

Realme GT 6T स्पेसिफिकेशंस

Realme GT 6T स्मार्टफोन में 4 नैनो मीटर एडवांस स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 चिपसेट दी जाएगी। फोन सुपीरियर परफॉर्मेंस, फास्टर स्पीड और दमदार बैटरी लाइफ के साथ भारत में कदम रखेगा। इसके साथ ही CPU परफॉर्मेंस 15% अधिक होगा, जिसकी वजह से GPU पॉवर 45% तक बढ़ जाएगा।

इस स्मार्टफोन में 1.5K 8T LDPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें 120 हर्टज रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा रहा है। पॉवर बैकअप के लिए 5500mAh बैटरी की सुविधा भी मिलेगी और 120 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।

कैमरा: इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। वहीं फोन में 100 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500 mAh की बैटरी यूनिट भी शामिल है। वहीं यह फोन पानी और धूल से भी खुद की सुरक्षा करने में भी सक्षम होगा। इस फोन को प्रोटेक्शन के मामले में IP65 रेटिंग मिली है। यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realmi UI 5.0 सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा।

कीमत: फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत का ऑफिशियली खुलासा नहीं किया है, लेकिन जानकारी सामने आई है कि Realme GT 6T के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB/256GB की कीमत 33,999 रुपये और 12GB/512GB वर्जन की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Launch date of Realme GT 6T revealed, price and features also revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X