Home
Mobile

Realme P1 Speed 5G फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म, नेक्स्ट वीक भारत में एंट्री लेगा धांसू फोन

Realme कंपनी ने भारत में इस साल कई बेहतरीन फोन्स लॉन्च किए हैं, जिनमें से कुछ फोन दाम में भी किफायती हैं। अब खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी एक और फोन को भारत में पेश करने जा रही है। बता दें कि Realme P1 Speed 5G की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है।

कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए इस फोन को लॉन्च किया जा रहा है। रियलमी अपनी P सीरीज में पहले ही P1 और P1 Pro स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। अब कंपनी Realme P1 Speed 5G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। चलिए जान लेते हैं कि कंपनी कब इस फोन को भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है।

अगले हफ्ते में भारत में लॉन्च होगा Realme P1 Speed 5G फोन

Realme P1 Speed 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म

मिली जानकारी के मुताबिक, Realme P1 Speed 5G फोन इसी महीने 15 अक्टूबर 2024 को भारत में दस्तक देने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस फोन में मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 एनर्जी 5G प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी द्वारा बताया गया है कि स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 750,000 पॉइंट्स स्कोर किए हैं।

कंपनी ने यह भी बताया है कि इस फोन में यूजर्स को सेगमेंट की बेस्ट गेमिंग और मल्टी-टास्किंग परफॉर्मेंस और स्पीड मिलेगी, जो कि यूजर्स को बेहतरीन स्मार्टफोन एक्सपीरियंस लेने में मदद करेगा। सामने आए इमेज टीजर पोस्टर में ये फोन ब्लू कलर में नजर आ रहा है और इसके बैक पैनल पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल भी दिख रहा है।

बात करें फोन की बैटरी तो इसके 5,000mAh की बैटरी के साथ आने की संभावना है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में बड़ी एमोलेड डिस्प्ले भी देखने को मिल सकती है, जो कि यूजर्स को बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस देगी।

कहां से खरीद सकेंगे Realme P1 Speed 5G

इस नए फोन को लॉन्च होने के बाद यूजर्स कंपनी वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीद सकेंगे। Realme P1 Speed 5G फोन से जुड़ी अन्य जानकारी के कुछ दिनों में आने की उम्मीद है। वहीं, कपंनी का पूरा फोकस कम कीमत में यूजर्स को शानदार परफॉर्मेंस देना है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P1 Speed ​​5G phone is ready to be launched. This amazing phone is going to be launched in India on October 15. This phone is expected to come at a low price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X