Home
Mobile

Vivo T3x स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट आई सामने, यहां जाने पूरी डिटेल्स

Vivo अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल, Vivo के नए स्मार्टफोन Vivo T3x की लॉन्चिंग डेट का खुलासा हो चुका है। आपको बता दें कि भारत में 17 अप्रैल को Vivo T3x लॉन्च किया जा रहा है। यह फोन पिछले साल आए Vivo T2x का सक्सेसर बताया जा रहा है। इस फोन के कलर की बात की जाए तो यह ग्रीन और क्रिमसन कलर में मार्केट में उपलब्ध होने वाला है।

Vivo T3x में 6.72 इंच की FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले देखने को मिलेगी। इस फोन का बैटरी बेकअप भी बेहतरीन है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी और साथ में 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। इन सबके अलावा Vivo के इस नए फोन के रैम, स्टोरेज और प्राइज डिटेल्स भी सामने आ चुके हैं। साथ ही फोन के बेंचमार्क स्कोर्स भी सामने आ गए हैं।

भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च होगा Vivo T3x स्मार्टफोन

Vivo T3x, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट TSMC के 4nm प्रोसेस पर बना हुआ है। वहीं इस फोन ने AnTuTu पर 560K के प्वाइंट्स का स्कोर किया है। फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा Vivo के इस नए फोन के Geekbench स्कोर का भी खुलासा हो चुका है।

Geekbench पर इस फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 946 प्वाइंट्स का स्कोर हासिल किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 2839 प्वाइंट्स का स्कोर किया है। लिस्टिंग कहती है कि Vivo T3x में मौजूद Snapdragon 6 Gen 1 को 1.80GHz की बेस फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किया गया है। इस फोन की बूस्ट क्लॉक स्पीड 2.21GHz है। फोन में पाई जाने वाली इन सभी सुविधाओं से पता चलता है कि यह फोन Android 14 पर बेस्ड होगा।

Vivo T3x 5G लॉन्च से पहले इसकी प्राइस डिटेल्स भी सामने आ चुकी है। इस फोन की Flipcart पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। इस बात से पता चलता है कि इस फोन की कीमत 17000 हजार रूपये से कम होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले सामने आई एक रिपोर्ट में इस फोन की इतनी ही कीमत का जिक्र किया गया था, जहां पर फोन की कीमत लगभग 15000 रुपये के आसपास लॉन्च के लिए संभावित बताई गई थी। अब देखना यह होगा कि लॉन्च के समय इस फोन की कीमत कितनी होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Launch date of Vivo T3x smartphone revealed, know complete details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X