Xiaomi 14 Civi की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, भारत में इस दिन लेगा एंट्री
Xiaomi 14 Civi की लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है। बता दें कि Xiaomi का यह पहला Civi स्मार्टफोन होगा, जो कि भारत में एंट्री लेने जा रहा है। इसको कंपनी फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश करने वाली है। इस फोन को लेकर ऐसी उम्मीद है कि इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे।
कंपनी अपने Xiaomi 14 Civi स्मार्टफोन को भारत में 12 जून 2024 को लॉन्च करने जा रही है। भारत के बाजार में इस फोन को रिब्रांड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा। वहीं ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि स्पेक्स के मामले में यह फोन बेहद ही अलग और खास होगा। चाइनीज मार्केट में यह फोन पहले ही एंट्री ले चुका है, लेकिन कंपनी इसे भारत में लेकर आ रही है।

Xiaomi 14 लाइनअप के मुकाबले Xiaomi 14 Civi के सस्ता होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन के लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद OnePlus 12R और iQOO12 जैसे स्मार्टफोन से होने वाला है।
Xiaomi 14 Civi में मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस: इस फोन में 120 हर्टज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.55 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया जाएगा।
यह स्मार्टफोन नए स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसे एड्रेनो 735 GPU के साथ कनेक्ट किया जाएगा। स्टोरेज की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन 12 जीबी तक LPDDR5x रैम और 512 जीबी यूएफएस 4.0 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi 14 Civi की कैमरा क्वालिटी: इस स्मार्टफोन के बेक में Leica Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। सेल्फी की बात करें तो इसके फ्रंट में अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ दो 32 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जा सकते हैं।
Xiaomi 14 Civi की बैटरी: इस फोन में 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 के साथ Xiaomi हाइपरओएस पर चलेगा। यह सभी स्पेसिफिकेशंस चाइनीज वेरिएंट के आधार पर बताए गए हैं।
कितनी हो सकती है इस फोन की कीमत
चीन में इस फोन के 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 35,100 रुपये है। भारत में भी Xiaomi 14 Civi को इतनी ही कीमत पर पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








