Home
Mobile

Vivo U1 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपने स्मार्टफोन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है। नए साल के साथ कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन पर भी काम करना शुरू कर दिया है। अब कंपनी ने अपना Vivo U1 स्मार्टफोन चीन में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, यह कंपनी का चीन में पहला U-सीरीज स्मार्टफोन है। कंपनी ने Vivo U1 स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच स्क्रीन को पेश किया है। जो अट्रैक्टिव ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है।

Vivo U1 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo U1 कीमत

कीमत की बात करें तो स्मार्टफोन को चीन में RMB 799 यानी 8,438 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 32GB+3GB RAM वाले वेरियंट को खरीदा जा सकता है। वहीं, 64GB+3GB RAM वाले वेरियंट की कीमत RMB 999 यानी लगभग 10,500 रुपये है। Vivo U1 के 64GB+4GB RAM वेरिएंट की कीमत RMB 1,199 यानी लगभग 12,600 रुपये है। वीवो ने अपने Vivo U1 को Starry Night Black, Aurora Red और Aurora Blue कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

Vivo U1 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

वीवो ने अपने Vivo U1 को 6.2-inch LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1520×720 pixels है। फोन को स्लिम बेजल्स के साथ पेश किया गया है। जो 88.6% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। स्मार्टफोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाया जा सकता है। फोन में कंपनी ने 4,030mAh की बैटरी दी है। कैमरा की बात करें तो Vivo U1 में सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन के बैक में LED फ्लैश के साथ 13MP+2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप है। Vivo U1 में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन FunTouch OS 4.5 UI पर चलता है जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस पर बेस्ड है। स्मार्टफोन को पहले ही वीवो चाइना के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टेड कर दिया गया है। स्मार्टफोन की शिपमेंट 26 फरवरी से शुरू हो जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vivo company has launched its Vivo U1 smartphone officially in China. Please tell, this company is the first U-series smartphone in China. The company has introduced the Waterdrop Style Note Screen in the Vivo U1 smartphone. Which comes with Attractive Gradient Finish.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X