Perplexity Comet Browser अब Android पर, वेब सर्फिंग, रिसर्च और ईमेल तक; सबकुछ AI से होगा आसान
Perplexity ने Android स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा कदम उठाते हुए आधिकारिक तौर पर अपना Comet Browser लॉन्च कर दिया है। यह ब्राउज़र सिर्फ एक सर्च टूल नहीं, बल्कि एक AI-सक्षम नेविगेशन सिस्टम है जो वेब ब्राउज़िंग, ईमेल ऑर्गनाइजेशन, रिसर्च और कई तरह के ऑटोमेशन को बेहद आसान बना देता है। जिस तरह इसका डेस्कटॉप वर्ज़न यूज़र्स में लोकप्रिय हो रहा है, Android ऐप भी उसी अनुभव को मोबाइल पर लाता है और कुछ मामलों में उससे भी बेहतर बनाता है।
Comet Browser का उद्देश्य यूज़र्स को एक ऐसा ब्राउज़िंग एक्सपीरियंस देना है जहां AI सिर्फ सहायक नहीं, बल्कि एक पूरा को-पायलट बनकर काम करता है। चाहे आप रिसर्च कर रहे हों, किसी ब्लॉग को पढ़ रहे हों या ईमेल मैनेज, AI सब कुछ स्मार्ट तरीके से हैंडल कर सकता है।

Android यूजर्स को क्या मिलेगा नया?
Comet Browser के Android वर्ज़न में वे सभी फीचर्स मौजूद हैं, जिन्हें डेस्कटॉप पर खूब सराहा गया था। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स के लिए खासतौर पर तैयार किए गए फीचर्स इसे और भी उपयोगी बना देते हैं। ऐप का इंटरफेस बेहद साफ-सुथरा है और इसमें AI हर स्टेप पर यूजर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है।
यूज़र्स चाहें तो Perplexity Comet को अपने फोन का डिफॉल्ट सर्च इंजन भी सेट कर सकते हैं, जिससे हर क्वेरी सीधे AI द्वारा प्रोसेस होगी, जैसे कि आप किसी असिस्टेंट से बात कर रहे हों।
इसके अलावा, ब्राउज़र का AI उस वेबपेज के आधार पर आपके सवालों का जवाब दे सकता है जिसे आप देख रहे हैं। मतलब, अब आपको पेज छोड़ने की जरूरत नहीं; AI उसी स्क्रीन पर जानकारी खोजकर दे देगा।
Smart Summarisation
इस फीचर के साथ, Comet Browser आपके खुले टैब्स या किसी भी वेबपेज का स्मार्ट और संक्षिप्त सार बना सकता है। चाहे आप कोई लंबा आर्टिकल पढ़ रहे हों या रिसर्च कर रहे हों, AI एक क्लिक में महत्वपूर्ण पॉइंट्स निकालकर आपके सामने रख देता है।
सबसे बड़ी बात Perplexity का कहना है कि Android वर्ज़न में AI सभी खुले टैब्स को एक साथ समरी कर सकता है, न कि सिर्फ वही पेज जो आप देख रहे हैं।
इससे उन लोगों को बड़ी मदद मिलेगी जो काफी रिसर्च करते हैं या एक साथ कई टैब्स पर काम करते हैं। यह फीचर समय बचाता है और बेहतर फोकस में मदद करता है।
Voice Mode और On-Page AI Assistant
Perplexity Comet में दिया गया Voice Mode पूरी ब्राउज़िंग को हैंड्स-फ्री बना देता है। बस बोलकर सर्च करें, टाइपिंग की झंझट खत्म हो जाएगी।
यूजर सिर्फ अपनी क्वेरी बोलेंगे, AI तुरंत उसका जवाब देगा और Follow-up सवाल पूछने पर AI जवाब के साथ संदर्भ भी समझाएगा।
On-page AI Assistant किसी भी खुले वेबपेज से संबंधित सवालों का जवाब दे सकता है-जैसे, इस आर्टिकल का मुख्य पॉइंट क्या है?, क्या इसका कोई विकल्प है? आप इस हिस्से को समझा सकते हैं? यह फीचर ब्राउज़िंग को बेहद इंटरएक्टिव बना देता है।
Built-In Ad Blocker:सेफ ब्राउजिंग में मददगार
Comet Browser में इन-बिल्ट एड ब्लॉकर दिया गया है, जो पेज क्लटर को कम करता है और लोडिंग टाइम को तेज बनाता है।
- परेशान करने वाले पॉप-अप हट जाते हैं
- वेबसाइट तेज़ी से खुलती है
- बैटरी और डेटा की भी बचत होती है
- Android ब्राउज़िंग में यह फीचर खासकर कई लोगों की बड़ी समस्या को हल करता है।
Web Research और Auto Tasking कैपेसिटी
Perplexity Comet सिर्फ ब्राउज़र नहीं, बल्कि एक पूरा रिसर्च असिस्टेंट है। यह कर सकता है।
- जटिल सवालों का शोध
- मल्टी-स्टेप कार्य पूरे
- ईमेल्स को ऑर्गनाइज़
- डेटा को AI की मदद से बेहतर तरीके से प्रस्तुत
- इससे छात्रों, पत्रकारों, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूज़र्स को काफी मदद मिलेगी।
Perplexity Comet Browser का Android पर आना मोबाइल AI ब्राउज़िंग को एक नए स्तर पर ले जाता है। स्मार्ट समरी, ऑन-पेज असिस्टेंट, वॉयस मोड और एड ब्लॉकर जैसे फीचर्स इसे पारंपरिक ब्राउज़र्स से काफी आगे रखते हैं। अगर आप एक ऐसा ब्राउज़र चाहते हैं जो आपकी जरूरतों को समझे और रिसर्च को आसान बनाए, तो Comet Browser Android पर एक परफेक्ट अपग्रेड साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications