लावा का 3जी 402 एंड्रायड ड्युल कोर स्मार्टफोन, कीमत- 5,499 रुपए
भारतीय मोबाइल मैन्यूफैक्चर लावा नया ड्युल कोर एंड्रायड स्मार्टफोन 3जी 402 प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन में 3जी सपोर्ट के साथ, वॉयरलैस कनेक्टीविटी, जैलीबीन ओएस और ड्युल सिम सपोर्ट दिया गया है। लावा के नए 3 जी 402 स्मार्टफोन में 4.0 इंच की डब्लूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 480x800 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।
पढ़ें: 2013 में यू ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए म्यूजिक वीडियो
फोन की सबसे बड़ी खासियत है इतनी कम कीमत के बावजूद इसमें ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है। 3जी 402 में 1.2 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं। फोटो कैपचरिंग के लिए 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ फ्लैश लाइट दी गई है।
पढ़ें: टॉप 10 नोकिया आशा सीरीज हैंडसेट जिनमें मिल रहा है भारी डिस्काउंट
कंपनी के अनुसार 3जी 402 में 1500 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 4 घंटे का टॉक टाइम और 200 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो फोन में वाईफाई, जीपीआरएस, ऐज, 3जी और ब्लूटथ सपोर्ट दिया गया है। इससे पहले लावा आईरिस 503 लांच कर चुका है जिसमें 4 जीबी इंनबिल्ड स्टोरेज और 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी दी गई है।
3जी 402 में 1.2 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है। लावा के नए 3 जी 402 स्मार्टफोन में 4.0 इंच की डब्लूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 480x800 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं। 402 में 1500 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 4 घंटे का टॉक टाइम और 200 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है।
Lava 3G 402 feature
Lava 3G 402 feature
Lava 3G 402 feature
Lava 3G 402 feature


Click it and Unblock the Notifications








