4जी VoLTE एक्स 28 के साथ लावा का ए56 फोन लॉन्च, कीमत 4,199 रु
लावा ने अपने अपने दो नए स्मार्टफोन एक्स 28 और ए56 पेश किए हैं। जिसमें से एक्स 28 स्मार्टफोन 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन जियो 4जी सिम कम्पेटिबल है, यानी कि इस शानदार बेहद सस्ते फोन के साथ आपको मिल सकता है रिलायंस जियो 4जी की मुफ्त सेवाओं का मजा। लावा ने अपने इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 7,349 रुपए रखी है, जबकि लावा ए56 स्मार्टफोन की कीमत 199 रुपए है। यह दोनों ही स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेलर्स द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
लावा ए56 भले ही कीमत में कम हो लेकिन अपने फीचर्स में यह स्मार्टफोन किसी से भी कम नहीं है। यह फोन कई अच्छे फीचर्स के साथ आता है। वहीँ लावा एक्स28 में भी शानदार फीचर्स हैं, यह फोन एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।
5 इंच डिस्प्ले
लावा का ए56 स्मार्टफोन एफडब्ल्यूवीजीए 5 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम 2जी स्मार्टफोन है जो कि एंड्रायड किटकैट पर काम करता है।
ड्यूल कोर प्रोसेसर
लाव के इस बजट स्मार्टफोन में 1.3GHz ड्यूल कोर प्रोसेसर के साथ 512एमबी की रैम भी दी है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4जीबी की जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
5 एमपी रियर कैमरा
लावा ए56 स्मार्टफोन में एलईडी फ़्लैश के साथ 5मेगापिक्सल रियर कैमरा है, इसका फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
यह फोन 1850mAh बैटरी के साथ आएगा। साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीआरएस और 3.5 mm ऑडियो जैक भी है।
एचडी आईपीएस डिस्प्ले
वहीं लावा एक्स28 की बात करें तो फोन में 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जो कि 267पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। यह फोन भी ड्यूल सिम सपोर्ट करता है।
मार्शमेलो
एक्स28 स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो अपर काम करता है और यह 4जी सपोर्ट करता है, हालाँकि 4जी केवल एक ही फोन में सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन VoLTE भी सपोर्ट करता है।
ऑटोफोकस रियर कैमरा
फोन में एलईडी फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा और एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ 2मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है।
क्वाड कोर प्रोसेसर
फोन में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 1जीबी रैम दी है। इसकी इंटरनल मैमोरी 8जीबी की है जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी
इसकी 2600mAh बैटरी फोन को 14 घंटे का टॉकटाइम 3जी में और 16 घंटे का टॉकटाइम 2जी में देती है।
कनेक्टिविटी
फोन की कनेक्टिविटी के लिए जीपीआरएस, 3जी, 4जी, ब्लूटूथ, वाईफाई, हॉटस्पॉट फंक्शन, माइक्रो यूएसबी और जीपीएस जैसे विकल्प दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








