Lava Agni 2 5G की लॉन्च डेट का खुलासा, इस दिन 50MP कैमरा और धांसू फीचर्स के साथ होगी एंट्री, जानें डिटेल

अगर आप भी लावा स्मार्टफोन के नए हैंडसेट Lava Agni 2 5G का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी अपने ग्राहकों के इंतजार को खत्म करते हुए, Agni 2 5G को भारत में लॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा और धांसू फीचर्स के साथ देश में दस्तक देने को तैयार है। इस हैंडसेट का ऑफिशियल टीजर जारी कर इसकी भी जानकारी दी गई है कि, ये फोन कर्व्ड डिस्प्ले के साथ MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ एंट्री करेगा। इसे Lava Agni 5G के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है, जिसे साल 2021 में लॉन्च किया गया था।
Lava Agni 2 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
इस अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को क्वाड-कैमरा का सेटअप और एक एलईडी फ्लैश मिल रहा है। जो 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आ रहा है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पीछे की तरफ दो 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी इस फोन में शामिल किया जा सकता है। इस नए 5जी फोन के फ्रंट में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी अपने इस अपकमिंग हैंडसेट में सिम ट्रे में एक स्लॉट के जरिए माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी दे सकती है। इस फोन में बॉक्स से बाहर नए एंड्रॉइड 13 सॉफ्टवेयर का सपोर्ट भी दिया जाएगा।
Lava Agni 2 5G की लॉन्चिंग डेट
कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन Lava Agni 2 5G को देश में 16 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रही है। जिसका खुलासा कंपनी खुद किया है। ऑफिशियल पोस्टर में इस नए हैंडसेट को शाइनी ब्लू और ग्रीन शेड में देखा गया है। इसकी बिक्री ऑनलाइन साइड Amazon के जरिए की जाएगी।
Lava Agni 2 5G की कीमत
रिपोर्ट्स की मानें तो Lava Agni 2 5G को भारत में 20,000 रुपये से भी कम कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। इस फओन को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें कई लॉन्चिंग ऑफर्स भी शामिल रहेंगे। आपको बता दें, कंपनी ने अभी तक इस फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।


Click it and Unblock the Notifications








