Home
Mobile

Lava Agni 2 5G जल्द भारत में देगा दस्तक, 5,000mAh बैटरी और 50 MP कैमरे के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर, जानें कीमत

 Lava Agni 2 5G दमदार फीचर्स के साथ भारत में देगा दस्तक, जानें कीमत

अगर आप भी लावा के नए स्मार्टफोन Lava Agni 2 5G का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए जल्द ही इसे भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस फोन में यूजर्स को 8 GB रैम और 128 GB तक स्टोरेज दिया जा रहा है। इसके अलावा Lava Agni 2 5G को मीडियाटेक Dimensity सीरीज प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

आपको बता दें, अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर संकेत दिया था। जिसे कंपनी ने अब कंफर्म करते हुए, Lava Agni 2 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च करने का घोषणा किया है। कंपनी इस फोन में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 दे रही है, जिससे यूजर्स इस फोन में एडिटिंग भी कर सकते हैं।

 Lava Agni 2 5G दमदार फीचर्स के साथ भारत में देगा दस्तक, जानें कीमत

इस फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले यूजर्स को मिल सकता है, जो 90Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। एक रिपोर्ट की मुताबिक इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 44W की फास्ट चार्जिंग भी यूजर्स को दिया जा रहा है। कैमरे की बात करें तो Lava Agni 2 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के कैमरे के साथ यूजर्स को ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेसन (OIS) भी दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने अपने पहले वाले मॉडल यानि कि, Lava Agni 5G में यूजर्स को 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया था।

Lava Agni 2 5G की कीमत

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Lava Agni 2 5G की कीमत 20,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये के बीच में तय कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन की लॉन्चिंग तारीख और इसके कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is going to launch Lava Agni 2 5G in India soon. This smartphone can be offered with 5,000mAh battery. Triple rear camera setup has been given in Lava Agni 2 5G. In which you can get a primary lens of 50 megapixels. With the camera of this smartphone, users can also be given Optical Image Stabilization (OIS).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X