Home
Mobile

Lava Agni 2 mediatek dimensity 7050 soc और तगड़े प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Lava Agni 2 इस तगड़े प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा अपने भारतीय यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए अग्नी सीरीज के नए हैंडसेट Lava Agni 2 5G को देश में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को 6.78 इंच की एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिल रहा है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा इस नए लेटेस्ट स्मार्टफोन में कंपनी अपने यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स भी दे रही है। तो आईए आपको इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Lava Agni 2 5G के स्पेसिफिकेशन

लावा के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 13.0 के साथ कंपनी ने पेश किया है। जिसमें कंपनी अपने यूजर्स को तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और दो साल के एंड्रॉयड अपडेट भी दे रही है। इसके साथ ही इस फोन में यूजर्स को 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर डेप्थ के साथ आ रहा है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर, एचडीआर 10 और एचडीआर 10+ और वाइडवाइन एल1 को सपोर्ट है। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम का सपोर्ट दिया गया है। जिसे वर्चुअली 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 256 GB तक स्टोरेज भी मिल रहा है।

Lava Agni 2 इस तगड़े प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको चार रियर कैमरे का सपोर्ट मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसी के साथ 66W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आपको 4700 mAh की बैटरी मिल रही है। आपको बता दें, Lava Agni 2 5G भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसे MediaTek Dimensity 7050 से लैस किया गया है।

Lava Agni 2 5G की भारत में कीमत

Lava Agni 2 5G की भारत में कीमत की बात करें तो कंपनी अपने इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये तय की है। जिसे अमेजन पर 24 उपलब्ध करा दिया जाएगा। जहां से यूजर्स इसे इजली खरीद सकते हैं।

Lava Agni 2 5G पर ऑफर

इस नए स्मार्टफोन पर कंपनी अपने ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स का भी लाभ दे रही है। अगर आपके पास बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड हैं और उससे आप इस फोन का पेमेंट करते हैं तो 2,000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। जिसके बाद यह लेटेस्ट फोन 19,999 रुपये की कीमत के साथ आपको मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Agni 2 5G has been launched in India with MediaTek Dimensity 7050 SoC and powerful battery. In which users are getting 4700 mAh battery and 50 megapixel camera. Along with this, up to 256 GB of storage is also available.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X