Lava ला रहा कम कीमत वाला 5G Smartphone, इन धांसू फीचर्स से है लैस, जानिए कीमत व खासियत
Lava Agni 2s: स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा (Lava) अपने नए 5G स्मार्टफोन Lava Agni 2s पर काम कर रहा है। जिसे लेकर टिपस्टर योगेश बरार का दावा है कि इस फोन की एंट्री इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार में हो जाएगी। आपको बता दें, साल की शुरुआत में कंपनी ने अपने Lava Agni 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जिसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉंस मिले हैं। तो आइए आपको इस आगामी फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले सभी फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।
Lava Agni 2s लॉन्च डेट
लावा अग्नि 2एस को लेकर 91mobiles की रिपोर्ट्स की मानें तो लावा के नए फोन को लावा अग्नि 2 के जैसे ही स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं। जिसमें अलग प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे साल के आखिर तक देश में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल अपने इस हैंडसेट की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
Lava Agni 2s की कीमत
इस आगामी फोन की कीमत की बात की जाए तो फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं Lava Agni 2 5G को 21,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

Lava Agni 2 स्पेक्स
लावा अग्नि 2 में पंच-होल कटआउट के साथ 6.78-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। जिसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर को शामिल किया है। इसमें 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रहा है। जिससे इसमें बेहतरीन मल्टीटास्किंग और अधिक स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। इसके अलावा यूजर को 16GB तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो सेंसर, और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, जो हाई-रिज़ॉल्यूशन सेल्फी लेने में मदद करेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए लावा ने इसमें 4,700mAh की बैटरी दी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








