Home
Mobile

डुअल डिस्प्ले और 50MP कैमरा वाले Lava Agni 3 की पहली सेल आज, जानें कीमत व ऑफर्स

Lava Agni 3 5G को कंपनी ने पिछले हफ्ते मिड-रेंज सेगमेंट के तहत भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसकी बिक्री आज यानी (9 अक्टूबर) से शुरू हो रही है।

अगर आप भी कम दाम में बढ़िया फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए लावा अग्नि 3 5G स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। आइए आगे इसकी कीमत से लेकर ऑफर और उपलब्धता तक की डिटेल बताते हैं।

Lava Agni 3 5G कीमत, ऑफर व उपलब्धता- अग्नि 3 स्मार्टफोन आज 12:00 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे अमेजन और लावा ई-स्टोर के जरिए खरीद सकेंगे। कंपनी ने अग्नि 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB/128GB स्टोरेज और 8GB/256GB में उपलब्ध कराया है।

डुअल डिस्प्ले और 50MP कैमरा वाले Lava Agni 3 की पहली सेल आज

यदि आप इस फोन को चार्जर के साथ खरीदते हैं, तो 128GB वाला वेरिएंट 22,999 और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये हो जाएगी। जबकि, बिना चार्जर के इस फोन को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Lava Agni 3 5G स्पेक्स-

डिस्प्ले- अग्नि 3 डुअल AMOLED डिस्प्ले वाला पहला फोन है। इसका प्राइमरी डिस्प्ले 6.78 इंच का है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED एक्सपीरियंस ऑफर करता है, जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले 1.74-इंच AMOLED है, जो यूजर को रियर कैमरे का उपयोग करके नोटिफिकेशन प्रबंधित करने और सेल्फी लेने की परमिशन देता है।

डुअल डिस्प्ले और 50MP कैमरा वाले Lava Agni 3 की पहली सेल आज

प्रोसेसर - इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर मिल रहा है।

स्टोरेज - Lava Agni 3 5G में 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है। यह बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8GB वर्चुअल रैम भी प्रदान करता है।

कैमरा - फोटोग्राफी के लिए फोन में OIS + EIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3X ऑप्टिकल जूम + EIS के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए EIS के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी- इसे पावर देने के लिए 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी इसमें शामिल की गई है, जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी- इस फोन में 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट मिल रहा है।
अन्य फीचर्स - Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

यूजर्स को इसमें दो एंड्रॉयड अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा, इसमें आपको डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, एक USB टाइप-सी पोर्ट और बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग भी मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Agni 3 5G Goes On First Sale in India Today, Price, Offer and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X