Home
Mobile

Lava Agni 3 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, रियर डिस्प्ले, कैमरा सेटअप का खुलासा

Lava जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया हैंडसेट लॉन्च करने वाला है। जिसे Lava Agni 3 के नाम से पेश किया जाएगा। यह आगामी फोन Agni 2 5G का उत्तराधिकारी होगा।

कंपनी ने अब Lava Agni 3 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म करते हुए, रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इस अपकमिंग फोन का टीजर जारी किया गया है।

Lava Agni 3 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, खास स्पेक्स का खुलासा

जिससे फोन के डिजाइन को लेकर अहम जानकारी सामने आ गई हैं। अगले महीने के पहले हफ्ते 4 अक्टूबर को इसे लॉन्च किया जा रहा है। तो आइए आगे आपको अब तक इस फोन को लेकर सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

लावा अग्नि 3 5G की भारत में लॉन्चिंग- लावा अग्नि 3 5G भारतीय बाजार में 4 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे दस्तक देगा। इस लॉन्चिंग इवेंट को आप कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर देख सकेंगे। जहां लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। वहीं लॉन्चिंग के बाद इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी।

Lava Agni 3 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, खास स्पेक्स का खुलासा

गौरतलब है कि, कंपनी ने हाल ही में अग्नि 3 5G के डिजाइन के खास पहलुओं का खुलासा करते हुए, एक टीजर वीडियो शेयर किया था। टीजर वीडियो में अग्नि 3 को एक बड़ा आयताकार कैमरा आइलैंड के साथ देखा गया।

टीजर से यह भी कंफर्म हो गया है कि, अग्नि 3 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर के साथ कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलेगा। आपको बता दें, फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर होने की भी पुष्टि की गई है।

इसके अलावा फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल-कैमरा सेटअप शामिल किया जाएगा। वहीं फोन के बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और दाईं ओर पावर बटन है। इसके अलावा साथ ही फोन में एक और बटन है, जो iPhone 16 सीरीज के एक्शन बटन के समान दिखता है।

लावा अग्नि 3 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन - रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.78 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। इसके OLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट भी होगा।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन को MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से जोड़ा जाएगा।

यह फोन Android 14 पर काम करेगा। इसके अलावा इस फोन की अन्य डिटेल्स की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कीमत की बात करें तो भारत में अग्नि 2 5G की कीमत 21,999 रुपये थी।

जिससे लावा अग्नि 3 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम तय किए जानें की उम्मीद है। डिवाइस के बारे में अधिक जानकारी के लिए गिजबॉट से जुड़े रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Agni 3 5G launch date in india confirmed display and camera setup revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X