Home
Mobile

भारत में Lava Agni 3 की लॉन्च डेट कंफर्म, इन शानदार फीचर्स से होगा लैस

Lava बहुत जल्द अपने ग्राहकों के लिए नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। जिसे मार्केट में Lava Agni 3 के नाम से जाना जाएगा। यह फोन Lava Agni 2 का अपग्रेड वर्जन होगा।

कंपनी काफी समय से अपने इस फोन को टीज कर रही थी। लेकिन अब भारत में इसकी लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। तो चलिए आगे आपको अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

भारत में Lava Agni 3 की लॉन्च डेट कंफर्म, इन शानदार फीचर्स से होगा लैस

कंपनी के अनुसार Lava Agni 3 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में अगले महीने 4 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। जिसे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने अपने इस आगामी फोन का एक टीजर पोस्टर शेयर किया है, जिसमें इस फोन का बैक पैनल नजर आ रहा है। इसके बैक पैनल पर एक अलग डिस्प्ले देखा जा सकता है।

वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इस फोन में जैसा हमने बताया Lava Agni 2 के मुकाबले कई अपग्रेड मिलेंगे। जिससे इसकी कीमत भी इससे ज्यादा तय किए जानें की उम्मीद है।

Lava Agni 3 लीक फीचर्स- अब तक सामने आई लीक्स की मानें तो इस फोन में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही इसके बैक पर एक कवर डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर शामिल होगा।

भारत में Lava Agni 3 की लॉन्च डेट कंफर्म, इन शानदार फीचर्स से होगा लैस

वहीं कैमरा की बात की जाए तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 64MP का मेन कैमरा मिलेगा। लीक के अनुसार इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Lava Agni 2 के स्पेसिफिकेशन - लावा अग्नि 2 में 6.78 इंच का फुल HD प्लस कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया है। जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, ग्राहक इसके रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ा सकते हैं।

फोन को एंड्रॉयड 13.0 के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसमें तीन साल की सिक्योरिटी अपडेट और दो साल के एंड्रॉयड अपडेट मिल रहा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे है।

इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी है, जो 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Agni 3 india launch date confirmed know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X