Lava Agni 3 कल होगा लॉन्च, भारत में कीमत, प्रोसेसर, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन
Lava कल यानी 4 अक्टूबर को भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट Agni 3 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह लेटेस्ट फोन Agni 2 5G का उत्तराधिकारी होगा।
हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के कई खास स्पेक्स पर से पर्दा उठ चुका है। तो आइए आपको आगे इसकी भारत में कीमत से लेकर उपलब्धता और खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Lava Agni 3 5G की भारत में लॉन्चिंग- लावा अग्नि 3 5G भारतीय बाजार में 4 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होगा। अगर आप इसके लॉन्चिंग इवेंट को देखना चाहते हैं, तो कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर देख सकेंगे। जहां लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। उपलब्धता की बात करें तो लॉन्चिंग के बाद इसकी बिक्री Amazon पर होगी।
Lava Agni 3 संभावित कीमत - कंपनी द्वारा जारी टीजर से इसके प्रीमियम दिखने वाले फ्रेम का संकेत मिला है। इसके साख ही इसमें एक एक्शन बटन भी दिखाई दे रहा है, जो अलग-अलग कार्यों में यूज हो सकता है। लीक्स की मानें तो लावा अग्नि 3 की कीमत 30,000 रुपये से कम तय की जा सकती है। यह पुष्टि की गई है कि, यह एक मिड-रेंज डिवाइस होगा।

Lava Agni 3 स्पेसिफिकेशन - लावा अग्नि 3 में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच कर्व्ड-एज AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.74-इंच की AMOLED स्क्रीन हो सकती है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें डाइमेंशन 7300X चिपसेट और 8GB LPDD5 रैम के साथ 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ होगा। यह फोन Android 14 पर चलेगा और अन्य फोन की तरह ही ब्लोटवेयर-फ्री यूजर एक्सपीरियंस ऑफर कर सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 MP OIS-सक्षम ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही यह 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा यूजर्स को इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर और ग्लास बैक भी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








