Home
Mobile

Lava Agni 3 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Lava आज (4 अक्टूबर) को भारतीय बाजार में अपना नया फोन Agni 3 5G लॉन्च करने जा रहा है। अपने इस हैंडसेट की लॉन्चिंग के लिए ब्रांड ने एक खास लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है।

लॉन्चिंग के बाद कंपनी का यह फोन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इसमें स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Lava Agni 3 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत से लेकर फीचर्स

जैसा कि, हमने आपको उपर बताया कि, लावा के इस लेटेस्ट फोन की भारत में बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन और ब्रांड की आधिकारिक साइट के जरिए की जाएगी।

अगर आप भी इसकी लॉन्चिंग देखना चाहते हैं, तो लावा के आधिकारिक YouTube चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। जहां, आप इसे देख सकेंगे।

Lava Agni 3 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत से लेकर फीचर्स

Lava Agni 3 संभावित कीमत- अगर इसकी कीमत की बात करें तो इसे देश में 30,000 रुपये सेगमेंट में लाए जानें की पुष्टि की गई है। हालांकि, सटीक कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Lava Agni 3 फीचर्स- लावा अपने इस नए स्मार्टफोन में बेहतरीन प्रदर्शन और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X प्रोसेसर शामिल करेगा। वहीं कंपनी द्वारा शेयर वीडियो से इस फोन का फर्स्ट लुक और इसमें मिलने वाले खास फीचर्स भी लॉन्च से पहले कंफर्म हो चुके हैं।

Lava Agni 3 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत से लेकर फीचर्स

वीडियो के अनुसार इस फोन में कंपनी डुअल एमोलेड डिस्प्ले, 5G सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे रही है। इसके साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इसे पावर देने के लिए इसमें 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी दी जाएगी।

वहीं इस फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन दिए जानें की उम्मीद की जा रही है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। जबकि , इसमें 1.74 इंच सेकेंडरी एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है, जो फोन के बैक में कैमरा मॉड्यूल के राइट साइड में दिखाई देगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X