Home
Mobile

Lava Agni 3 vs Agni 2 में क्या है अंतर?, आपको किसे खरीदना चाहिए, यहां जानें

Lava Agni 3 5G को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन दो OLED डिस्प्ले के अलावा कई शानदार फीचर्स से लैस है। लावा का यह लेटेस्ट फोन Lava Agni 2 5G का उत्तराधिकारी है। तो चलिए आपको आगे बताते हैं, कि Agni 3 अपने पुराने मॉडल Agni 2 से किन-किन मामलों में अलग है।

Lava Agni 3 vs Agni 2 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- Lava Agni 3 5G में कंपनी ने 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड प्राइमरी डिस्प्ले दी है। इसके बैक में 1.74 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि कैमरा सेंसर के ठीक पास में है। जबकि, लावा अग्नि 2 में 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है।

Lava Agni 3 vs Agni 2 में क्या है अंतर?, आपको किसे खरीदना चाहिए L

प्रोसेसर- Lava Agni 3 में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर मिल रहा है। Lava Agni 2 5G भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन था, जिसे MediaTek Dimensity 7050 के साथ उपलब्ध कराया गया था।

Lava Agni 3 Lava Agni 2
6.78-inch 1.5K AMOLED Display, HDR10+, 120Hz Refresh Rate 6.78-inch FHD+ AMOLED Display, 120Hz Refresh Rate
MediaTek Dimensity 7300X SoC MediaTek Dimensity 7050 SoC
8GB LPPDR5 RAM + 128GB/256GB UFS 3.1 8GB LPDDR5 + 256GB UFS 3.0
50MP with OIS+EIS, 8MP (Ultrawide) + 8MP (Telephoto) 50MP with OIS (Main) + 8MP (Ultrawide) + 2MP (Macro) + 2MP (Depth)
16 MP Selfie Camera 16 MP Selfie Camera
5,000 mAh Battery with 66W Charging (Adapter Optional) 4,700 mAh Battery with 66W Charging (Adapter Included)
Stereo Speakers Stereo Speakers
Starting Price: Rs 20,999 (Without Charger) Starting Price: Rs 16,999

स्टोरेज- Lava Agni 3 5G में 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिल रहा है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8GB वर्चुअल रैम ऑफर करता है। जबकि, Agni 2 5G में 8GB रैम का सपोर्ट है। इसके रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इसमें 256GB तक स्टोरेज मिलती है।

ओएस- Agni 3 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। जबकि, Agni 2 5G एंड्रॉयड 13.0 पर काम करता है। कंपनी तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और दो साल के एंड्रॉयड अपडेट भी देने का वादा की है।

कैमरा- Agni 3 5G में OIS + EIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3X ऑप्टिकल जूम + EIS के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए EIS के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि, Agni 2 5G में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरे का सपोर्ट है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी- Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि, Lava Agni 2 5G में 4700mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 66W की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट करती है।

कीमत- Lava Agni 3 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB/128GB स्टोरेज और 8GB/256GB में उपलब्ध कराया है। यदि आप इस फोन को चार्जर के साथ खरीदते हैं, तो 128GB वाला वेरिएंट 22,999 और 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये हो जाएगी। जबकि, बिना चार्जर के इस फोन को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। जबकि, Lava Agni 3 की शुरूआती कीमत 16,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Agni 3 vs Agni 2 : comparison price, display, camera, battery and processor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X