Lava Agni 3 vs Motorola Edge 50 Fusion: स्पेसिफिकेशंस, कैमरा और प्रोसेसर में कौन सबसे आगे?
Lava Agni 3 vs Motorola Edge 50 Fusion: इस साल भारतीय मार्केट में कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लेकिन आज हम ऐसे दो फोन की तुलना करने जा रहे हैं, जो कि कीमत में लगभग समान है, लेकिन फिर भी इनमें कुछ अंतर है।
यहां हम Lava Agni 3 और Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन की बात करे रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि कीमत में लगभग समाने होने के बाद भी इन दोनों फोन में से कौन ज्यादा दमदार है और कौन सा फोन बेहतर परफॉर्मेंस के साथ अच्छी कैमरा क्वालिटी देता है।

Lava Agni 3 vs Motorola Edge 50 Fusion: स्पेसिफिकेशंस की तुलना
डिस्प्ले: Lava Agni 3 5G में कंपनी ने 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड प्राइमरी डिस्प्ले दी है। इसके बैक में 1.74 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो कि कैमरा सेंसर के ठीक पास में है। जबकि Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच का FHD+ pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो कि 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर: Agni 3 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर मिल रहा है। Lava Agni 3 5G में 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज दिया गया है। यह बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8GB वर्चुअल रैम भी प्रदान करता है। वहीं, Edge 50 Fusion फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 12GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
कैमरा: अब अगर दोनों फोन के कैमरा की बात करें तो Agni 3 5G फोन में OIS + EIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3X ऑप्टिकल जूम + EIS के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको EIS के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
जबकि Edge 50 Fusion में 50MP का मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है और इसका सेकंडरी लेस 13MP का है। इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। यानी की कैमरा के कम्पेरिजन में मोटोरोला का पलड़ा भारी है।
बैटरी: Agni 3 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 66 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि Edge 50 Fusion में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 68 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य खूबियां: Lava Agni 3 5G स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट आदि मिल रहा है। जबकि, कनेक्टिविटी के लिए Edge 50 Fusion में 5G, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C का सपोर्ट शामिल है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।
Lava Agni 3 vs Motorola Edge 50 Fusion: कीमत
Lava Agni 3 फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम और 128GB और 8GB रैम और 256GB में आता है। यदि आप इस फोन को चार्जर के साथ खरीदते हैं, तो 128GB वाला वेरिएंट 22,999 और 256GB वाला वेरिएंट 24,999 रुपये में मिलेगा। बिना चार्जर के इस मॉडल को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
बात करें Motorola Edge 50 Fusion की कीमत की तो इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। आप इसके 12GB+256GB वेरिएंट को 24,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। यानी की लावा के फोन की कीमत मोटोरोला के फोन की शुरुआती कीमत की तुलना में कम है।


Click it and Unblock the Notifications








