Home
Mobile

Vayu AI के साथ आया Lava AGNI 4, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा और 1.5K AMOLED डिस्प्ले

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने नए AGNI 4 को भारत में लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी सिर्फ हार्डवेयर पर नहीं, बल्कि एक बड़े AI अपग्रेड पर दांव खेल रही है। AGNI सीरीज के इस नए मॉडल की सबसे खास बात है Vayu AI, जिसे Lava ने " इमोशनली समझदार AI साथी" बताया है।

यह एक सामान्य वॉयस असिस्टेंट नहीं, बल्कि एक सिस्टम-लेवल AI है जो होम स्क्रीन पर मौजूद रहता है और भारतीय यूजर्स की लाइफस्टाइल और भाषा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आइए इसके बारे में जानते है।

Vayu AI के साथ आया Lava AGNI 4

Vayu AI: भारत के लिए बना 'Emotional AI'

Lava AGNI 4 का पूरा फोकस इसके AI इकोसिस्टम पर है। Vayu AI सिर्फ कमांड फॉलो करने वाला टूल नहीं, बल्कि यह यूज़र को समझने की कोशिश करता है और कई टास्क्स के लिए अलग-अलग AI एजेंट्स देता है। कुछ प्रमुख AI फीचर्स इस तरह हैं।

एजुकेशन AI

  • AI Math Teacher
  • AI English Teacher

दोनों स्टेप-बाय-स्टेप सीखने का तरीका अपनाते हैं, जिससे स्टूडेंट्स को डायरेक्ट सॉल्यूशन के बजाय कॉन्सेप्ट क्लियर होता है।

लाइफस्टाइल AI

  • AI Horoscope दैनंदिन राशिफल और गाइडेंस
  • AI Companion बातचीत, मोटिवेशन, या सामान्य चैटिंग के लिए

प्रोडक्टिविटी AI

  • AI Call Summary (ट्रांसक्रिप्ट + स्पीकर पहचान)
  • AI Text Assistant (अनुवाद, ग्रामर फिक्स, री-राइट)
  • Document Analysis

क्रिएटिव AI

  • AI Photo Editor (ऑब्जेक्ट रिमूवल)
  • AI Image Generator

यानी इस AI सिस्टम का मकसद सिर्फ टास्क पूरा करना नहीं, बल्कि भारत जैसे मल्टी-लैंग्वेज और मल्टी-कल्चर मार्केट में पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देना है।

डिजाइन और डिस्प्ले

AGNI 4 में 6.67-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कई खास फीचर्स है।

  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 2400 nits पीक ब्राइटनेस
  • 10-bit कलर डेप्थ
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट

फोन का अल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम और Super Anti-Drop Diamond Frame इसे फॉल प्रोटेक्शन देने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।

परफॉर्मेंस में खास

फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ कई खास फीचर्स मिलते हैं।

  • 8GB LPDDR5X RAM
  • 8GB वर्चुअल RAM
  • 4300mm² VC Liquid Cooling
  • Game Booster Mode

Lava इस फोन में कोई भी ब्लोटवेयर नहीं दे रहा है, और कंपनी ने 3 एंड्रॉयड अपग्रेड (Android 18 तक) और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप इस कीमत में काफी दमदार है।

  • 50MP OIS प्राइमरी कैमरा
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड
  • 4K 60fps रिकॉर्डिंग

फ्रंट में भी 50MP कैमरा दिया गया है, जो 4K 60fps सपोर्ट करता है। यह फीचर इस सेगमेंट में बहुत कम फोन देते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5000mAh बैटरी है, जो 66W Super Charging सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 19 मिनट में 0-50% चार्ज हो सकती है।

  • अन्य फीचर्स
  • IP64 रेसिस्टेंस
  • स्टीरियो स्पीकर्स
  • USB Type-C 3.2
  • Action Key के साथ 100+ कस्टम शॉर्टकट्स

कीमत और उपलब्धता

  • Lava AGNI 4 की कीमत: ₹24,999 (8GB + 256GB)
  • रंग: Phantom Black, Lunar Mist
  • सेल शुरू: 25 नवंबर 2025, दोपहर 12 बजे (Amazon.in)
  • लॉन्च ऑफर: सभी बैंक कार्ड्स पर ₹2000 का फ्लैट डिस्काउंट (केवल 25 नवंबर को)
 
Best Mobiles in India

English summary
Lava AGNI 4 Launched in India with Vayu AI, 1.5K AMOLED Display and Dimensity 8350
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X