Home
Mobile

Lava Agni 4 Review: दमदार परफॉर्मेंस के साथ देसी फ्लैगशिप, कितना परफेक्ट है ये फोन?

Lava Agni 4 Review: Lava Agni 4 ने हाल ही में भारतीय बाजार में एंट्री ली है और मिड-प्रीमियम सेगमेंट में यह फोन एक मजबूत दावेदार बनकर उभरा है। करीब ₹25,000 की कीमत में आने वाला यह स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ यूजर्स को आकर्षित करता है।

'Made in India' टैग के साथ Lava ने इसे खास तौर पर देशी यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। लेकिन सवाल यही है कि क्या Agni 4 इस बजट में वाकई एक फायदे का सौदा है और क्या इसकी खूबियां इसे विदेशी ब्रांड्स के मुकाबले खड़ा कर पाती हैं? आइए, इस रिव्यू में विस्तार से जानते हैं।

डिजाइन और बिल्ड

Lava Agni 4 Review: दमदार परफॉर्मेंस के साथ देसी फ्लैगशिप

Lava Agni 4 पहली नजर में ही प्रीमियम इंप्रेशन देता है। इसका नया पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और मेटल फ्रेम इसे पहले के Agni फोन्स से कहीं ज्यादा रिफाइंड बनाते हैं। ग्लास फिनिश के साथ फोन हाथ में अच्छा लगता है, लेकिन करीब 212 ग्राम वजन होने की वजह से यह थोड़ा भारी जरूर महसूस होता है। फिर भी बिल्ड क्वालिटी मजबूत है और फोन प्रीमियम सेगमेंट का अहसास कराता है।

डिस्प्ले

फोन में दिया गया 6.67-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन बेहद स्मूद लगते हैं, वहीं कलर भी वाइब्रेंट नजर आते हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए यह स्क्रीन शानदार है। हालांकि तेज धूप में ब्राइटनेस की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर डिस्प्ले इस सेगमेंट में मजबूत है।

Lava Agni 4 Review: दमदार परफॉर्मेंस के साथ देसी फ्लैगशिप

परफॉर्मेंस

Lava Agni 4 को पावर देता है MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन बेहद फास्ट और स्मूद रहता है। ऐप्स जल्दी खुलते हैं, मल्टीटास्किंग आसान है और हैवी टास्क में भी कोई खास लैग नहीं दिखता। गेमिंग के दौरान भी फोन ठीक परफॉर्म करता है और हीट मैनेजमेंट संतुलित रहता है। इस प्राइस रेंज में परफॉर्मेंस के मामले में Agni 4 वाकई तारीफ के काबिल है।

कैमरा ठीक-ठाक

Lava Agni 4 Review: दमदार परफॉर्मेंस के साथ देसी फ्लैगशिप

फोन में 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड दिया गया है, जबकि फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। दिन की रोशनी में तस्वीरें अच्छी आती हैं, लेकिन डिटेल और डायनामिक रेंज कई बार एवरेज रह जाती है। लो-लाइट में कैमरा ठीक काम करता है, लेकिन इस सेगमेंट के बेस्ट कैमरा फोन्स जैसा आउटपुट नहीं देता। सेल्फी कैमरा जरूर प्रभावित करता है और सोशल मीडिया के लिए अच्छी तस्वीरें देता है। कुल मिलाकर कैमरा खराब नहीं है, लेकिन Agni 4 का फोकस कैमरा से ज्यादा परफॉर्मेंस पर नजर आता है।

Lava Agni 4 Review: दमदार परफॉर्मेंस के साथ देसी फ्लैगशिप
Lava Agni 4 Review: दमदार परफॉर्मेंस के साथ देसी फ्लैगशिप

बैटरी और चार्जिंग

Agni 4 में 5,000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सामान्य इस्तेमाल में फोन आराम से एक दिन निकाल लेता है और चार्जिंग भी तेज है। लेकिन जब आज के 6,000-7,000mAh बैटरी वाले फोन्स से तुलना करें, तो बैटरी बैकअप थोड़ा औसत लगता है। फिर भी डेली यूज के लिए यह बैटरी भरोसेमंद कही जा सकती है।

सॉफ्टवेयर

फोन Android 15 पर चलता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें लगभग कोई ब्लोटवेयर नहीं मिलता। UI साफ-सुथरा है और स्टॉक Android जैसा अनुभव देता है। Lava ने इसमें कुछ AI फीचर्स भी जोड़े हैं। कुछ जगहों पर एनिमेशन और UI को थोड़ा और पॉलिश किया जा सकता था, लेकिन ओवरऑल एक्सपीरियंस काफी अच्छा है।

Lava Agni 4 Review: दमदार परफॉर्मेंस के साथ देसी फ्लैगशिप

गेमिंग और थर्मल परफॉर्मेंस

हेवी गेम्स पर भी फोन Ok-Ok परफॉर्म करता है। लंबे गेमिंग सेशंस में यह बहुत ज्यादा गर्म नहीं होता, जो इसकी कूलिंग को दर्शाता है। हालांकि अल्ट्रा ग्राफिक्स पर लगातार खेलने वालों को हल्की थ्रॉटलिंग महसूस हो सकती है, लेकिन कैजुअल और मिड-लेवल गेमर्स के लिए अनुभव संतोषजनक है।

Final Verdict: किसके लिए है Lava Agni 4?

Lava Agni 4 उन यूजर्स के लिए बना है जो इस बजट में टॉप-क्लास परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर चाहते हैं। यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग और गेमिंग में बेहतरीन अनुभव देता है और 'Made in India' का गर्व भी साथ लाता है। हालांकि, अगर आपकी प्रायोरिटी कैमरा या एक्स्ट्रा लंबी बैटरी लाइफ है, तो इस सेगमेंट में कुछ और विकल्प बेहतर साबित हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X