Home
Mobile

Lava Blaze 1X 5G 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, इतनी कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Lava Blaze 1X 5G 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, इतनी कम होगी कीमत

Lava Blaze 1X 5G: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Lava अपना नया स्मार्टफोन Blaze 1X 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन की अगले सप्ताह तक भारतीय बाजार में एंट्री हो सकती है। इसके लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है। आइए आपको आगे इसके दमदार फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं

कंपनी द्वारा शेयर किए गए लैंडिंग पेज की मानें तो अनुसार, लावा के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का HD के साथ बाजारों में उतारा जाएगा। जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 SoC को शामिल किया गया है। आपको बता दें, Lava Blaze 1X 5G 6GB रैम और 5GB तक वर्चुअल रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Lava Blaze 1X 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

लावा के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को 1600 x 720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की 2.5D कर्व्ड स्क्रीन मिल रही है। इस स्मार्टफोन में एक हाइब्रिड डुअल नैनो सिम स्लॉट भी कंपनी यूजर्स को दे रही है। इस फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के अलावा आपको माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाने की भी सुविधा दी जा रही है। वहीं इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आपको मिल रहा है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, VGA डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। साथ ही सेल्फी के लिए आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। इसी के साथ आपको इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा रही है। आपको बता दें, यह हैंडसेट 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.1, GPS, and USB Type-C सहित अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Lava Blaze 1X 5G की संभावित कीमत

कंपनी इस फोन को 12,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ देश में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस फोन की कीमत को लेकर खुलासा नहीं किया गया है। आपको यह फोन ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava is about to launch its new smartphone Blaze 1X 5G in India soon. According to some reports, this smartphone may enter the Indian market by next week.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X