Home
Mobile

Lava Blaze 2 5G भारत में 12GB रैम के साथ लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम, जानिए फीचर्स

Lava Blaze 2 5G launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने अपना नया बजट 5जी स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट फोन को पिछले साल (2022) में लॉन्च हुए Blaze 5G के अपग्रेड वेरियंट के तौर पर लाया गया है। अपने इस नए फोन की कीमत कंपनी ने 10 हजार से भी कम तय किया है। इसमें डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है। आइए आपको आगे इस नए फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Lava Blaze 2 5G कीमत

लावा ब्लेज़ 2 5जी स्मार्टफोन के 4 GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये तय हुआ है। वहीं इसके दूसरे 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत कंपनी ने 10,999 रुपये तय किया है। इसे ग्लास ब्लैक, ग्लास ब्लू और ग्लास लैवेंडर कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। अगर आप भी इस नए फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसके ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन इंडिया और Lava India की वेबसाइट पर खरीद सकते हैं। जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं 9 नवंबर से इसकी ऑफलाइन स्टोर पर भी बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

Lava Blaze 2 5G स्पेसिफिकेशन्स

लावा ब्लेज 2 5जी स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.56 इंच एचडी+ LCD कर्व्ड स्क्रीन मिल रही है। जिसके स्क्रीन काेआस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ तक है। लावा ने अपने इस नए स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 7nm प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें ग्राफिक्स के लिए माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इसके अलावा लावा के इस लेटेस्ट बजट को 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। जिसके स्टोरेज को यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें, Lava का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 पर काम करेगा।

Lava Blaze 2 5G भारत में  10 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च, जाने फीचर

फोटोग्राफी के लिए इसमें अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP प्राइमरी रियर सेंसर मिल रहा है। फोन के बैक पर रिंग लाइट और सेकंडरी AI कैमरा भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए लावा के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्यॉरिटी के लिए इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसरमिल रहा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5जी, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Blaze 2 5G smartphone has been made available in the Indian market for less than Rs 10 thousand. In which you are getting 128 GB storage variant and 5000mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X