Lava जल्द ही 10 हजार से भी कम कीमत में ला रहा 5G Phone, जानें लॉन्च डेट और फीचर्स
Lava Blaze 2 5G: स्मार्टफोन ब्रांड लावा जल्द ही अपना नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। इस फोन की लॉन्च डेट का कंपनी ने खुलासा कर दिया है। यह लेटेस्ट 5जी फोन अगले महीने नवंबर में दस्तक देने जा रहा है। जिसे कंपनी 10 हजार से भी कम कीमत में पेश करेगी। वहीं लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस के कई फीचर्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Lava Blaze 2 5G लॉन्च डेट
कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके लॉन्च डेट का खुलासा किया है। जिसके अनुसार कंपनी अपने इस आगामी 5G फोन Lava Blaze 2 5G को अगले महीने 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करने जा रही है।
Lava Blaze 2 5G की कीमत
लावा के इस 5जी फोन की कीमत की बात करें तो फिलहाल इसके सही कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसे 9 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक की कीमत में पेश किए जाने की उम्मीद है।

Lava Blaze 2 5G के संभावित फीचर्स
लावा ब्लेज 2 5जी को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें इस आगामी फोन के डिस्प्ले से लेकर कैमरा तक की खास डिटेल का खुलासा हो चुका है। लावा के इस 5जी फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसके सेंटर में आपको पंचहोल के साथ LCD पैनल मिल सकता है, लेकिन इसके डिस्प्ले साइज को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर को शामिल कर सकती है, जिसे माली G57 GPU, 6GB तक रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज से जोड़ा जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके साथ ही इसमें एक सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा लावा अपने इस डिवाइस को 18W फॉस्ट चार्जिंग का सपोर्ट और USB टाइप-C की फैसलिटी से भी लैस कर सकती है। पिलहाल इस अपकमिंग 5जी फोन की बैटरी को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








