50MP कैमरे के साथ Lava Blaze 2 Pro भारत में लॉन्च, जाने कीमत और उपलब्धता
Lava Blaze 2 Pro को भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन को मौजूदा समय में लावा इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिसमें सभी स्पेसिफिकेशन, फोन के डिजाइन और इसकी कीमत का खुलासा किया गया है। लावा हैंडसेट 5,000mAh बैटरी से लैस है और 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 2.5D कर्व्ड स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले है। यह तीन कलर में उपलब्ध है और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम ऑप्शन में आता है, जिसमें इनबिल्ट स्टोरेज का यूज करके रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Lava Blaze 2 Pro की कीमत
लावा ब्लेज 2 प्रो एकमात्र 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है। भारत में फोन की कीमत 9,999 रुपये है। यह तीन कलर ऑप्शनो में थंडर ब्लैक, स्वैग ब्लू और कूल ग्रीन में आता है। कंपनी द्वारा अभी तक स्मार्टफोन की बिक्री की तारीख और उपलब्धता की घोषणा नहीं की गई है।
Lava Blaze 2 Pro स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम लावा ब्लेज 2 प्रो एंड्रॉइड 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। फोन में 2.5D कर्व्ड स्क्रीन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले है। यह 720×1600 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन प्रोवाइट करता है। डिस्प्ले के टॉप में एक सेल्फी कैमरा वाला पंच होल कटआउट है।
हुड के तहत, फोन एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक T616 प्रोसेसर SoC पर बेस्ड है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। उपयोगकर्ता लावा ब्लेज 2 प्रो की स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए से बढ़ा सकते हैं और मेमोरी फ्यूजन तकनीक का उपयोग करके रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑप्टिक्स के लिए, Lava Blaze 2 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और डुअल 2-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होता है। सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा , फोन 5,000mAh की बैटरी से पावर लेता है जो 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से, लावा ब्लेज़ 2 प्रो में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है। फोन का माप 163 मिमी x 75.2 मिमी x 8.5 मिमी और वजन 190 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, साथ ही फेस अनलॉक भी है।


Click it and Unblock the Notifications








