Home
Mobile

Lava Blaze 3 5G की पहली सेल आज, ये 6 खूबियां जान खरीदने के लिए लगा देंगे दौड़

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना एक नया किफायती स्मार्टफोन Blaze 3 5G लॉन्च किया है। जिसकी पहली सेल आज यानी (18 सितंबर) से शुरू होने जा रही है। लावा ने अपने इस लेटेस्ट फोन को 12 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया है। जिसमें ग्लास गोल्ड और ग्लास ब्लू कलर ऑप्शन आपको मिलेगा।

यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें कम कीमत में शानदार डिजाइन वाला फोन चाहिए। अगर आप भी इसके खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और कुछ कंफ्यूजन के कारण नहीं मन बना पा रहे हैं, तो आइए आपको इसकी 6 खूबियों से रूबरू करवाते हैं, जिन्हें जानने के बाद आप इसे खरीदने के लिए दौड़ लगा देंगे।

Lava Blaze 3 5G की ये 6 खूबियां जान खरीदने के लिए लगा देंगे दौड़

कीमत व ऑफर- लावा के इस लेटेस्ट फोन की कीमत की बात करें तो इसके 6GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये है। लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ इस फोन की प्रभावी कीमत 9,999 रुपये तक हो जाती है।

आज से इसकी इसकी बिक्री लावा के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन पर शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो लावा ब्लेज़ 3 5जी को ग्लास ब्लू और ग्लास गोल्ड कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी अपने यूजर्स को फ्री सर्विस भी ऑफर कर रही है।

Lava Blaze 3 5G की ये 6 खूबियां जान खरीदने के लिए लगा देंगे दौड़

Lava Blaze 3 5G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- लावा ब्लेज 3 5जी स्मार्टफोन में आपको 6.56 इंच के एचडी प्लस एलसीडी 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है। जिसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज तक है।

चिपसेट- परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm चिपसेट शामिल किया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। जिसमें एंड्रॉइड अपडेट और सुरक्षा अपडेट प्राप्त होंगे।

स्टोरेज- इसके स्टोरेज की बात करें तो लावा ब्लेज 3 5G स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में मेमोरी एक्टेंड के लिए सपोर्ट है। यानी कि फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को सपोर्ट करता है, जिससे इसमें 1TB तक मेमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP AI कैमरा मिलेगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एलईडी फ्लैश भी हैं।

बैटरी- इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।

अन्य फीचर्स- लावा ब्लेज 3 5जी फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साथ ही इस फोन में स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो समेत कई फीचर्स मिलते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava Blaze 3 5G First Sale Starts Today Know Discount Offer And Price Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X