Lava ने भारत में नया पॉकेट फ्रेडली फोन किया लॉन्च, जानें कीमत, स्पेक्स व उपलब्धता
लावा ने आज भारतीय बाजार में अपना एक और नया बजट फोन लॉन्च किया है। जिसे Lava Blaze 3 5G नाम से जाना जाएगा। यह किफायती फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ कई अन्य बेहतरीन फीचर्स से लैस है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Lava Blaze 3 5G स्पेसिफिकेशन- यह नया लावा ब्लेज 3 5जी स्मार्टफोन 6.56 इंच के एचडी प्लस एलसीडी 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज तक है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm चिपसेट शामिल किया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। जिसमें एंड्रॉइड अपडेट और सुरक्षा अपडेट प्राप्त होंगे।
स्टोरेज की बात करें तो लावा ब्लेज 3 5G स्मार्टफोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में मेमोरी एक्टेंड के लिए सपोर्ट है। यानी कि फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को सपोर्ट करता है, जिससे इसमें 1TB तक मेमोरी कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP AI कैमरा मिलेगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एलईडी फ्लैश भी हैं।
इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। लावा ब्लेज 3 5जी फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साथ ही इस फोन में स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो समेत कई फीचर्स मिलते हैं।
Lava Blaze 3 5G कीमत- लावा के इस लेटेस्ट फोन की कीमत की बात करें तो इसके 6GB/128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,499 रुपये है। लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ इस फोन की प्रभावी कीमत 9,999 रुपये तक हो जाती है।
18 सितंबर से इसकी बिक्री लावा के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन पर शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो लावा ब्लेज़ 3 5जी को ग्लास ब्लू और ग्लास गोल्ड कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी अपने यूजर्स को फ्री सर्विस भी ऑफर कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications








