Home
Mobile

Lava Blaze Curve 5G की कीमत और स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक, जानें सभी डिटेल

Lava Blaze Curve 5G: घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा बहुत जल्द अपना नया हैंडसेट भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे Lava Blaze Curve 5G के नाम से पेश किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इससे पहले ही इस फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। तो चलिए आपको आगे लावा के इस आगामी फोन की प्राइज और फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Lava Blaze Curve 5G की कीमत और स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक, जानें डिटेल

दरअसल फेमस टिपस्टर पारस गुगलानी ने इस स्मार्टफोन के खास स्पेक्स और कीमत का खुलासा किया है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्‍ट के जरिए बताया है कि, Lava Blaze Curve 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर होगा।

लावा ब्लेज़ कर्व 5G को कंपनी 8GB रैम + 128GB और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध करा सकती है। स्टोरेज का प्रकार UFS 3.1 बताया जा रहा है।

Lava Blaze Curve 5G की कीमत और स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक, जानें डिटेल

टिप्सटर पारस गुगलानी की मानें को लावा ब्लेज़ कर्व 5जी की कीमत भारतीय बाजार में 16,000 रुपये से लेकर 19,000 रुपये के बीच तय की जा सकती है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। जिसमें 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

अभी हाल ही में लावा इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुनील रैना ने बिना नाम लिए एक नए स्मार्टफोन के आगमन का खुलासा किया था। वहीं इससे पहले सामने आई लीक्स के अनुसार इस हैंडसेट को अगले यानी मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।

Lava Blaze Curve 5G की कीमत और स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक, जानें डिटेल

Lava Blaze 2 5G लावा की ब्लेज़ सीरीज का सबसे नया फोन है। जिसे कंपनी ने पिछले साल नवंबर 2023 में लॉन्च किया है। इसमें 6.56 इंच HD+IPS पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट मिल रहा है।

रैम और स्टोरेज की बात की जाए तो कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में पेश किया है। जिसका बेस वेरिएंट को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। वहीं टॉप वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Blaze 2 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने 50MP AI रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ उपलब्ध कराया है। जिसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
lava blaze curve 5g in india price and specifications leak
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X